Nirbhik Nazar

एक फोन कॉल पर दूर होगी पेयजल से जुड़ी समस्या

हल्द्वानी: शहर में पीने के पानी संबंधित समस्याएं जल्द ही दूर होने वाली हैं। विश्व बैंक की मदद से पेयजल योजनाओं को निर्मित किया जा रहा है। जल निगम की भूमिका भी इसमें अहम रहने वाली है। इसी कड़ में अब शहर वासियों के लिए एक और अच्छी खबर है। कुछ समय बाद से आपको पानी संबंधित समस्याएं लेकर जल निगम नहीं जाना होगा। बल्कि सारी शिकायतें आप घर बैठे फोन से भी दर्ज करा सकेंगे।
विश्वबैंक की सहायता से निर्मित जो भी पेयजल योजनाएं हैं। उनकी देखरेख की ज़िम्मेदारी जल निगम की होगी। बता दें कि योजनाओं का संचालन, रखरखाव, बिल वितरण और बिल वसूली का काम जल निगम करेगा। योजना की देखरेख और सफलता पूर्वक संचालन के लिए पांच साल तक संबंधित ठेकेदार को अधिकृत किया है ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत नहीं हो। जानकारी के अनुसार कुसुमखेड़ा और तल्ली हल्द्वानी योजनाएं जल निगम को हस्तगत की जाएंगी।
nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *