Nirbhik Nazar

झारखंड में कक्षा 9 के करीब 4 लाख तथा 11th के 3.50 लाख बच्चे अगली कक्षाओं में होंगे प्रोन्नत, आदेश जारी

रांची:  झारखंड में नौवीं एवं 11वीं कक्षाओं के विद्यार्थी बिना परीक्षा दिए अगली कक्षाओं में प्रोन्नत होंगे। झारखंड माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। पहले वार्षिक परीक्षा झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा आयोजित की जाती थी। बता दें कि कोरोना महामारी के कारण इस वर्ष वार्षिक परीक्षा आयोजित नहीं हो सकी। इस कारण यह निर्णय लिया गया है। इससे पहले कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत किया गया था। जैक से संबद्धता वाले सभी सरकारी व सहायता प्राप्त स्कूलों में पढ़नेवाले सभी छात्र-छात्राएं अगली कक्षाओं में प्रोन्नत होंगे।

झारखंड में नौवीं कक्षा के लगभग चार लाख तथा 11वीं के 3.50 लाख बच्चे अगली कक्षाओं में प्रोन्नत होंगे। माध्यमिक शिक्षा निदेशक हर्ष मंगला ने सभी उपायुक्तों तथा जिला शिक्षा पदाधिकारियों को पत्र भेजकर विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रोन्नत कर नामांकन लेने तथा सभी सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित कराने के लिए कहा है। बता दें कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए लगातार परीक्षाएं स्‍थगित की जा रही हैं। कई बड़ी परीक्षाएं अभी टाल दी गई हैं या फिर स्‍थगित कर दी गई हैं। सीबीएसई 12वीं की परीक्षा पर भी अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा सका है। झारखंड में अभी 3 जून तक स्‍वास्‍थ्‍य सुरक्षा सप्‍ताह लागू है। इस दौरान घर से निकलने पर पाबंदी है। सभी शिक्षण संस्‍थान बंद हैं। अभी बच्‍चों की पढ़ाई ऑनलाइन ही हो रही है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *