Nirbhik Nazar

झारखंड की विधायक दीपिका पांडेय को बड़ी ज़िम्मेदारी, उत्तराखंड कांग्रेस की बनाई गई सह प्रभारी

देहरादून: कांग्रेस आलाकमान 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अलर्ट मोड में है। पार्टी ने उत्तराखंड के लिए नए सह प्रभारी के रूप में दीपिका पांडेय सिंह को नियुक्त किया है। वह राजेश धर्माणी का स्थान लेंगी। पार्टी ने तकरीबन छह महीने पहले उत्तराखंड प्रभारी के रूप में देवेंद्र यादव को नियुक्त किया था।

यादव से पहले अनुग्रह नारायण सिंह प्रदेश प्रभारी थे। अब पार्टी ने प्रभारी के साथ सहयोग के लिए नए सह प्रभारी के रूप में विधायक दीपिका पांडेय सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर राष्ट्रीय महामंत्री संगठन केसी वेणुगोपाल ने उक्त संबंध में आदेश जारी किया। उत्तराखंड के साथ छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और बिहार में भी नए सह प्रभारी नियुक्त किए गए हैं

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *