Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे मिलेगी गर्मी से राहत, इन जिलों मे मौसम विभाग का एलर्ट

देहरादून: उत्तराखंड में आज से मौसम में बदलाव के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से मौसम शुष्क रहने के बाद गुरुवार को बागेश्वर, नैनीताल और पिथौरागढ़ जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो जुलाई के लिए पहाड़ी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट रहेगा। मौसम विभाग के पांच दिनी पूर्वानुमान के मुताबिक, दो जुलाई को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। टिहरी, चम्पावत, पिथौरागढ़, में भी भारी बारिश के आसार हैं। यहां कहीं-कहीं आकाशीय बिजली गिर सकती है। जबकि, मैदानी क्षेत्रों में 50 से साठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झक्कड़ चलने की आशंका भी जताई गई है। तीन और चार जुलाई को नैनीताल और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के अनुसार, दो जुलाई को मौसम का मिजाज बिगड़ने की सूरत में पहाड़ी क्षेत्रों में लोग सतर्कता बरतें।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *