Nirbhik Nazar

किसान सम्मान निधि की 9वीं किस्त जारी, किसानों के खाते में आएंगे 2000 रुपये, किसान ऐसे करें अपना नाम चेक

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीएम किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना के तहत किसानों को 9वीं किस्त आज दिनांक 9 अगस्त को जारी कर दी है। इसके तहत प्रत्येक किसानों के खाते में 2000 रुपये भेजे जाएंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने 9.75 करोड़ किसानों के खातों में 19,500 करोड़ रुपये की राशि भेजी है।।इस योजना के जरिए अब तक 1.38 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि किसान परिवारों को भेजी जा चुकी है।

ऐसे करें अपना नाम चेक

नाम चेक करने के लिए सबसे पहले पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in पर जाएं

  • होमपेज पर Farmers Corner ऑप्शन पर जाएं
  • Farmers Corner सेक्शन के भीतर Beneficiaries List के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • ड्रॉप डाउन लिस्ट से राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव को सेलेक्ट करें
  • इसके बाद आप Get Report पर क्लिक करें
  • इसके बाद लाभार्थियों की पूरी लिस्ट सामने आ जाएगी, जिसमें आप अपना नाम चेक कर सकते

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हेल्पलाइन नंबर

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की हेल्पलाइन नंबर है 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं। ई-मेल आईडी (pmkisan-ict@gov.in) पर अपनी शिकायत मेल भी कर सकते हैं। वहीं, जो किसान इस योजना का लाभ अभी तक नहीं  उठाए हैं वे आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *