Nirbhik Nazar

देशभर में होगी बाघों की गणना, उत्तराखंड के राजाजी टाइगर रिजर्व में ट्रेनिंग शुरू

देहरादून: जल्द ही देश भर में होने वाली बाघों की गणना के लिए विशेषज्ञों की ट्रेनिंग शुरू हो गई है। मंगलवार को राजाजी टाइगर रिजर्व में तीन दिन की पहली ट्रेनिंग का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने किया। राजाजी पार्क निदेशक डीके सिंह ने बताया कि पहली ट्रेनिंग वर्कशाप में शिवालिक और गंगा तराई के इलाकों के वन अफसर व विशेषज्ञ भाग लेंगे। इसी तरह देश भर में अलग अलग जगहों पर ये ट्रेनिंग पांच हिस्सों में होगी। जिसके बाद ये बाघों की गणना की शुरुआत होगी।

इस अवसर पर वन मंत्री डा. हरक सिंह ने कहा कि उत्तराखंड देश में लगातार बाघों की संख्या में अन्य राज्यों को पीछे छोड़ता जा रहा है। कहा कि ये पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण के लिए नई मिशाल है। इसमें वन विभाग की बड़ी भूमिका है। ये भी कहा कि संरक्षण के साथ उनके लिए प्राकृतिक आवास भी बचाने होंगे। अगर संख्या ज्यादा और आवास भोजन कम हुआ तो मानव वन्यजीव संघर्ष बढ़ेगा। कार्यक्रम में पीसीसीएफ राजीव भर्तरी, पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ अनूप मलिक, चीफ वाइल्ड लाइफ वार्डन जेएस सुहाग सहित कई वन अफसर भी मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *