Nirbhik Nazar

आज भी नहीं बन पाया शहीदों के सपनों का उत्तराखंड, शहीदों के सपनों को पूरा करेंगे हम  – एस एस कलेर,आप प्रदेश अध्यक्ष

खटीमा: उत्तराखंड आंदोलन में 1 सितम्बर को खटीमा गोलीकाण्ड की  आज 27वीं बरसी पर आम आदमी पार्टी उत्तराखण्ड के प्रदेश अध्यक्ष एस. एस. कलेर ने आप कार्यकर्ताओं के साथ खटीमा शहीद स्थल पहुंच कर सभी शहीदों को श्रद्धासुमन  अर्पित करते हुए  उन्हें नमन किया। इस दौरान  आप प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, हम उन सभी उत्तराखंड के वीर सपूतों और शहीदों के सदैव ऋणी रहेंगे ,जिनकी शहादत की बदौलत हमें अलग राज्य मिला। ये उन शहीदों की ही शहादत है कि, आज हम उत्तर प्रदेश से अलग होकर अलग राज्य में रह रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज भी शहीदों के सपनों का उत्तराखंड नहीं बन पाया है ,इसलिए आज हम सब ये संकल्प लेते हैं कि, आगे आने वाला समय निश्चित रूप से हम सभी के सपनो,शहीदों के सपनों का उत्तराखण्ड बनने की दिशा में अग्रसर होगा।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए  उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बयान पर तंज कसते हुए कहा कि हरीश रावत ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के चीफ नवजोत सिंह सिद्धू और 4 कार्यकारी अध्यक्षों को ’पंज प्यारे’ कहकर संबोधित किया,इस पर उन्होंने आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि हरीश रावत ने नवजोत सिंह सिद्धू और उनके कार्यकारी अध्यक्षों की तुलना गुरु गोविंद सिंह द्वारा खालसा में शामिल किए गए “पंज प्यारों“ से की है जिससे सिखों की भावनाओं को ठेस पहुंची है। उन्होंने आगे कहा कि जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जाति-धर्म विशेष की भावनाओं का अपमान किया है उसके लिए हरीश रावत जी को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एस एस कलेर के साथ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ठाकुर उदय प्रताप सिंह, संयुक्त सचिव अमन अरोड़ा,अनुज अग्रवाल,जिला अध्यक्ष जसपाल सिंह,संगठन मंत्री सुनील कण्डवाल,नगर अध्यक्ष राकेश शुक्ला,जिला कार्यकारिणी सदस्य गिरीश जोशी,कैलाश पाण्डेय,सोनू खुशदिल,कमल बिष्ट,अर्जुन सिंह,गीता देवी,नवीन राणा,सुरेन्द्र गुरुंग,दलीप शुक्ला,राम संजीवन,सुभाष चौहान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *