Nirbhik Nazar

उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी समाजवादी पार्टी -सपा प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी

रुद्रपुर: सपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में भाग लेने आए सपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि पार्टी उत्तराखंड में सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारेगी। विधानसभा चुनाव की तैयारी सपा ने शुरू कर दी है। यह रुद्रपुर से पार्टी का आगाज है। उम्मीद है कि प्रदेश की जनता से जिस तरह बीते 20 वर्ष विकास के लिए कांग्रेस व भाजपा को दिए हैं। इस बार सपा को सरकार बनाने का मौका देगी। चौधरी ने साफ कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार ने जनता को लूटने का कार्य किया है। सपा बेरोजगार नौजवान, किसानों के लिए एक मजबूत कार्ययोजना विकास का माडल लेकर आएगी।

उत्तराखंड प्रदेश प्रभारी राजेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रदेश के विकास के लिए भाजपा की वर्तमान सरकार ठोस रणनीति बीते पांच सालों में नहीं दे सकी। जिसका परिणाम यह है कि बीते एक वर्ष में दो बार मुख्यमंत्री बदलने पड़े। भाजपा अपनी नाकामी को छिपाने का काम कर रही है। चौधधरी ने कहा कि प्रदेश का विकास पूरी तरह थम गया है। बेरोजगारी, अशिक्षा, किसानों का उत्पीड़न चरम पर है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि उनकी सरकार बनने पर किसानों को फसल का डेढ़ गुना मूल्य दिया जाएगा। लघु व कुटीर उदयोगों की स्थापना की कार्ययोजना बनेगी।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार में लूट-खसाेट बढ़ी है, जनता के बीच अविश्वास बढ़ा है। भाजपा जनता के बीच विकास का रोडमैप नहीं खींच सकी। जिसका परिणाम यह हुआ कि प्रदेश 20 वर्षों में वह प्रगति नहीं कर सका जिसकी उम्मीद यहां की जनता ने राज्य बनने के बाद की थी। उनका कहना था कि आर्थिक, राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में प्रदेश के विकास को ब्रेक लग गया है। जिसे सपा सरकार बनने पर आगे बढ़ाया जाएगा। तंज कसते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार का इंजन कहां खड़ा है, किस यार्ड मेें है अब तक कोई नहीं जान सका है। भाजपा की सरकार में सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें हो रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 2022 में सपा की प्रदेश में सरकार बनने जा रही है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *