Nirbhik Nazar

रामपुर पीएचसी में वरीय उपसमाहर्ता की जांच में 5 डॉक्टर सहित 50 प्रतिशत कर्मी मिले गायब

अगर मोदी सेना को पहले खुली छूट दे देते तो पुलवामा और उरी नहीं होता: मायावती

रामपुर/कैमूर। सोमवार को रामपुर प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के विधि व्यवस्था सहित कई प्रकार के बिंदुओं पर वरीय उपसमाहर्ता सरिता कुमारी ने औचक निरीक्षण किया। जिसमें कई प्रकार की अनियमितता पाई गई। वही औचक निरीक्षण के दौरान 5 डॉक्टर सहित 50 प्रतिशत स्वास्थ्य विभाग के कर्मी गायब मिले। इस जांच का रिपोर्ट जिला पदाधिकारी को सौंपा जाएगा। जांच पदाधिकारी ने बताया कि डीएम के निर्देश पर रामपुर पीएसी का जांच किया जा रहा है।

जांच के दौरान शौचालय गंदा पाया गया। इतना गंदा कि लोग शौचालय जाने से भी भागते हुए खड़ा होंगे। वही प्रसव कक्ष में लगे बेड की चादर भी गंदा पाया गया। पीएचसी केंद्र पर आने वाले मरीजों एवं अन्य लोगों को शुद्ध पेयजल के लिए लगाया गया शुद्ध पानी वाला आरओ मशीन भी कई माह से खराब पाया गया। इस स्थिति में चापाकल से पानी पीने के लिए मरीज मजबूर है।

जिसका रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। जैसा निर्देश मिलेगा वैसा आगे की कार्रवाई किया जाएगा। यह भी बताया कि जांच के दौरान बच्चे की जन्म प्रमाण पत्र, रैबीज वैक्सीन, ओपीडी में दवा की जांच, आशा कर्मियों की गई भुगतान राशि, गोल्डन कार्ड सहित 70 से 80 बिंदुओं पर पर गहनता से जांच किया गया है। जांच के दौरान पदाधिकारियों से कहा कि जहां भी गड़बड़ी मिली उसे सुधार करने का निर्देश दिया गया।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *