Nirbhik Nazar

भाजपा के पास खुशहाल उत्तराखंड का रोडमैप – भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा के पास खुशहाल उत्तराखंड का रोडमैप है। केदारनाथ दौरे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भावी योजनाओं की घोषणा कर इसे पुख्ता भी कर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का उत्तराखंड से विशेष लगाव है। वह जब भी यहां आते हैं, देश-दुनिया में उत्तराखंड की छवि निखर कर सामने आती हैं। कौशिक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में केदारनाथ तक सड़क मार्ग और हेमकुंड साहिब तक रोपवे बनाने का उल्लेख कर राज्य के पर्यटन विकास में क्रांतिकारी बदलाव की परिकल्पना प्रस्तुत की है। प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि 10 साल में उतराखंड पर्यटन के जरिये खुशहाल राज्य होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के केदारनाथ दौरे को लेकर कांग्रेस हताशा की स्थिति में है और बेवजह आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा से प्रेरित होकर कांग्रेस देवालयों की ओर आ रही है। भाजपा जनकल्याण की भावना से शिवालयों की ओर जाती रही है, जबकि कांग्रेस का उद्देश्य राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति है। भाजपा के अच्छे कार्यों का अनुसरण और प्रशंसा भी बिना राजनीतिक स्वार्थ के हो तो बेहतर है।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *