Nirbhik Nazar

देहरादून के अनाथ आश्रम में नाबालिग लड़की 4 माह की गर्भवती, आरोपी भी नाबालिग…

देहरादून: राजधानी देहरादून के खुड़बुड़ा पुलिस चौकी इलाके में स्थित एक अनाथ आश्रम में रहने वाले नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपी आश्रम का ही लड़का है. लड़का भी नाबालिग बताया जा रहा है. आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है. वहीं, पीड़िता को मेडिकल उपचार के लिए भेजा गया है. मामले की जांच महिला सब इंस्पेक्टर हिमानी को दी गई है.

दरअसल, इस मामले का खुलासा तब हुआ जब पीड़िता की तबीयत बिगड़ी और उसने आश्रम के वार्डन को यह बात बताई, जिसके बाद आश्रम प्रशासन ने इसकी शिकायत देर रात खुड़बुड़ा पुलिस चौकी में दी. जानकारी के मुताबिक, अनाथ आश्रम में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी भी नाबालिग है. फिलहाल पुलिस मेडिकल जांच रिपोर्ट और पूछताछ के अनुसार कार्रवाई में जुटी है.

खुड़बुड़ा चौकी इंचार्ज रवि प्रसाद के मुताबिक, अनाथ आश्रम प्रशासन की तहरीर के आधार पर दुष्कर्म मामले का खुलासा तब हुआ जब काफी दिनों से पीड़िता की तबीयत खराब हो रही थी. 4 महीने से मासिक धर्म न होने के चलते तबीयत बिगड़ी, जिसके बाद इस मामले का खुलासा हुआ. बताया जा रहा है कि आश्रम का ही लड़का काफी समय से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था. आरोपी को आश्रम में ही फिलहाल नजरबंद रखा गया है. मेडिकल जांच, साक्ष्य सबूत के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी. लड़की के गर्भवती होने की आशंका जताई जा रही है. इसकी पुष्टि मेडिकल रिपोर्ट आने की बाद ही होगी.

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *