Nirbhik Nazar

2 महिलाओं सहित 4 लोग मलद्वार में छिपाकर ला रहे थे 7 किलो सोना, जानिये कस्टम विभाग ने किस तरकीब से पकड़ा…

हैदराबाद: कस्टम विभाग से बचने के लिए तस्कर आए दिन नए-नए हथकंडे अपनाते हैं। किन्तु हैदराबाद हवाई अड्डे पर पकड़े गए तस्करों ने जो रास्ता अपनाया, वह हैरान करने की सारी सीमाएं लांघ गया। दरअसल, इन तस्करों ने अपने मलद्वार में बड़ी मात्रा में सोना छुपा रखा था। इन 4 तस्करों के पास से बरामद सोने का वजन 7.3 किलो है, जिसकी बाज़ार में अनुमानित कीमत लगभग 3.6 करोड़ रुपए है।

जानकारी के अनुसार, चार सूडानी नागरिक दुबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से हैदराबाद पहुंचे। इनमें दो पुरुष और दो महिला शामिल थीं। अधिकारियों ने बताया कि संदेह होने पर कस्टम डिपार्टमेंट ने इन सभी की चेकिंग की। तलाशी में जब इनके इस तरह से तस्करी की बात सामने आई तो अधिकारी भी दंग रह गए। अधिकारियों ने बताया कि इन्होंने अपने गुदाद्वार में सोना छुपा रखा था। फिलहाल बरामद किया गया सोना कस्टम डिपार्टमेंट की रखवाली में है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है, जब तस्करों ने ऐसा अनोखा रास्ता अपनाया है। इसी साल जुलाई में चेन्नई हवाई अड्डे पर एक तस्कर पकड़ा गया था। उसने लगभग 810 ग्राम सोना अपने मलाशय में छुपा रखा था। इस सोने को उसने पेस्ट बनाकर चार बंडलों में पैक करके छुपाया था।

दुबई से भारत आए इस यात्री के पास से बरामद सोने का मुख्य 40 लाख रुपए से अधिक आंका गया था। कुछ महीने पहले ही दुबई-हैदराबाद के रास्ते से आने वाली फ्लाइट से ही आने वाला एक अन्य तस्कर अरेस्ट किया गया था। इस तस्कर ने एक रीचार्जेबल लालटेन में छह किलो सोना चिपका रखा था। यह केस इसी साल अक्टूबर का है। अक्टूबर में ही एयरपोर्ट अधिकारियों ने एक महिला सूडानी यात्रा को सोने की तस्करी करते हुए अरेस्ट किया था। इस यात्री ने अपने अंडरवियर और हैंड बैग में 1200 ग्राम सोना पेस्ट बनाकर छुपा रखा था।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *