Nirbhik Nazar

गाय ने निगल ली सोने की चैन, परिवार हो गया बेचैन, एक महीने तक रखी पहले गोबर पर नज़र, फिर ऐसे आया सब्र…  

बैंगलौर : हाल ही में एक गाय ने 20 ग्राम सोने की चेन निगल ली जिसके बाद जो वाकया हुआ कि कर्नाटक के सिरसी तालुक के हीपानाहल्ली में एक शख्स की गाय ने 20 ग्राम सोने की चेन निगल ली। पहले तो शख्स ने करीब महीने भर गाय के गोबर पर नजर रखी। वह डॉक्टर के पास पहुंचा। डॉक्टर ने मेटल डिटेक्टर से चेन का पता लगाया और गाय की सर्जरी कर उसे बाहर निकाल लिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, श्रीकांत हेगड़े के पास एक 4 साल की गाय और उसका बछड़ा है। दरअसल, दीपावली के बाद उन्होंने गौ पूजा की। इसके लिए उन्होंने गाय व बछड़े को नहलाया कर उनका फूल-मालाओं श्रृंगार किया। बता दें, कुछ लोग गाय को ‘लक्ष्मी’ का भी रूप मानते हैं। ऐसे में वे अपनी गाय को कीमती आभूषणों से भी सजाते हैं। हालांकि पूजा के बाद गहने वापस ले उतार लिए जाते हैं।

श्रीकांत हेगड़े के परिवार ने बछड़े को 20 ग्राम की गोल्ड चेन पहनाई थी। लेकिन चेन निकालने के बाद उसे वह फूल और अन्य समान के साथ उन्होंने गाय के सामने रख आए। बाद में पाया कि सोने की चेन गायब है। उन्होंने चेन को खूब ढूंढा। लेकिन नहीं मिली। बाद में, घरवालों ने अनुमान लगाया कि शायद गाय ने वहां रखे फूलों के साथ चेन भी निगल ली होगी।

इसके बाद परिवार के सदस्यों ने लगभग 30 से 35 दिनों तक गाय का गोबर चेक किया कि शायद उन्हें चेन वहां मिल जाए। पर अफसोस उन्हें कुछ नहीं मिला। अंत में वो मदद के लिए पशु चिकित्सक के पास गए, जिसने मेटल डिटेक्टर की मदद से गाय की जांच की और बताया कि उसके पेट में धातु है। इसके बाद गाय का पेट स्कैन कर ये पता लगाया गया कि चेन पेट में कहां फंसी है।

परिवार के अनुरोध पर की सर्जरी कर उस सोने की चेन को निकाल लिया गया। हालांकि, चेन का वजन 20 से घटकर 18 ग्राम हो गया। क्योंकि उसका एक छोटा सा हिस्सा गायब है। खैर, परिवार अपनी कीमती चेन पाकर खुश है। लेकिन उन्हें इस बात का अफसोस है कि गाय को इस सब से गुजरना पड़ा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *