Nirbhik Nazar

’आप’ का आरोप CM धामी ने की कोरी घोषणायेँ, आप कार्यकर्ता कल सीएम को जगाने के लिए देहरादून में निकालेंगे बाइक रैली

देहरादून: आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने बताया,सीएम धामी लगातार घोषणाओं पर घोषणा कर रहे हैं ।लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। पिछले दिनों आरटीआई में खुलासा हुआ था सीएम धामी के सीएम बनने से लेकर अब तक वो 1090 घोषणाएं कर चुके हैं जिनमें से महज 163 पर ही अब तक शासनादेश जारी हुऐ। उन्होंने कहा,सीएम धामी नींद में एक के बाद एक घोषणाएं कर रहे हैं जिनका धरातल पर कोई अस्तित्व नहीं ।

आप प्रवक्ता नवीन पिरशाली ने कहा,कल आप कार्यकर्ता घोषणावीर धामी को नींद से जगाने के लिए देहरादून की सभी  विधानसभाओं में बाइक रैली निकालेंगे। इस रैली में धामी सरकार को नींद से जगाने का आवाहन कर,उनको जनता को गुमराह ना करने की अपील की जाएगी। नवीन पिरशाली ने कहा,कल की बाइक रैली के लिए आप कार्यकर्ता पूरी तरह तैयार हैं और घोषणावीर  धामी को नींद से जगाने के लिए कल की रैली से संदेश दिया जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *