Nirbhik Nazar

कांग्रेस को झटका ! हरीश रावत लाए थे जिसे चुनाव प्रबंधन के लिए, वो चुनाव से पहले ही साथ छोड़ गए…

देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत आर एस एस के जिस नेता को 2022 के चुनाव प्रबंधन के लिए कांग्रेस में शामिल करवा कर उन्हें चुनाव की जिम्मेदारी सौंप चुके थे उन्होंने चुनाव से पहले ही हरीश रावत का साथ छोड़ दिया है जी हां हरिद्वार जिले वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष  हरीश रावत के बूथ प्रबंधन सलाहकार  राजकिशोर ने कांग्रेस पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली।

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन कौशिक के निर्देशानुसार  राजकिशोर को भाजपा प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य नामित किया गया है। आपको बता दें राजकिशोर आर एस एस और भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं में से एक हैं उनको बूथ प्रबंधन का महारथी कहा जाता है इसके लिए वह सम्मानित भी किया जा चुका है इसीलिए हरीश रावत ने उन पर सेंधमारी की थी लेकिन अब भाजपा ने उनकी घर वापसी करवा दी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *