न्यूज़ डेस्क: टीवी का मशहूर कॉमेडी शो “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) दर्शकों की पहली पसंद बना हुआ है। यह एक ऐसा पारिवारिक शो है, जो काफी लंबे समय से टीवी पर टेलीकास्ट हो रहा है और इस सीरियल को दर्शकों का भी खूब प्यार मिल रहा है। करीब 13 साल पुराना यह शो टीआरपी के मामले में भी सबसे आगे रहता है।
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah शो में काम करने वाले सभी कलाकारों को भी लोगों का खूब प्यार मिला है। इस शो के सभी कलाकारों ने अपना अपना किरदार बखूबी तरीके से निभाया है। सभी कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में एक खास जगह बना ली है।

आपको बता दें कि दर्शक “तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो के सभी किरदारों के बहुत करीब हैं। यही वजह है कि जब दयाबेन यानी दिशा वकानी ने इस शो को छोड़ा था तो फैंस को काफी गहरा झटका लगा था। पिछले कुछ समय में शो में काफी बदलाव देखने को मिला और इस सीरियल से मशहूर हुए कलाकारों का शो छोड़ना जारी है।
इसी बीच अब “तारक मेहता” शो में जेठालाल का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिलीप जोशी को लेकर भी कुछ ऐसी ही खबर निकल कर सामने आ रही है। ऐसा बताया जा रहा है कि दिलीप जोशी “तारक मेहता का उल्टा चश्मा” शो को बहुत ही जल्द अलविदा कहने वाले हैं परंतु इन खबरों में कितनी सच्चाई है, खुद दिलीप जोशी ने अपने बयान में बताया है। उन्होंने आखिरकार सच क्या है? इस बारे में बताया।
“तारक मेहता का उल्टा चश्मा” शो में दिलीप जोशी ने जेठालाल का किरदार निभाकर दर्शकों का दिल जीत लिया है। मेकर्स को तब बड़ा झटका लगा था जब दिलीप जोशी की पत्नी का रोल कर रहे दिशा वकानी ने शो छोड़ दिया था। अब दिलीप जोशी को लेकर भी यह खबरें उड़ रही हैं कि वह शो को अलविदा करने वाले हैं परंतु अब इन खबरों पर दिलीप जोशी ने चुप्पी तोड़ी और क्या सच है? यह बताया है। इंडियन एक्सप्रेस के साथ इंटरव्यू में दिलीप जोशी ने बताया कि ‘वह सो नहीं छोड़ रहे।”
दिलीप जोशी ने इंटरव्यू के दौरान यह कहा कि “मुझे लगता है कि जब यह सब अच्छा चल रहा है तो इसे बेवजह क्यों छोड़ा जाए।” उन्होंने यह भी बताया कि इस शो की वजह से उन्हें बहुत प्यार मिला है और वह इसे खराब नहीं करना चाहते।