देहरादून: प्रियंका गांधी ने कहा कि गांधी परिवार का उत्त्तराखण्ड से करीब का रिश्ता रहा। भाजपा सरकार ने उत्तराखण्ड के विकास पर ध्यान नहीं दिया। कोरोना में लोगों को भगवान भरोसे छोड़ दिया। मंहगाई व बेरोजगारी को दूर करने के बजाय कुछ लोग धर्म और जाति के नाम पर लोगों को आपस में लड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बदलाव के लिए कांग्रेस ही एक विकल्प है। कुछ लोग देश में लोगों के बीच फूट डाल रहे हैं । घर का मुखिया ही जब लोगों के बीच फूट डालने का काम करे तो सकारात्मक वातावरण नहीं बन सकता है।
कांग्रेस नेत्री ने कहा कि उत्त्तराखण्ड के भविष्य के लिए बदलाव तभी होगा जब मतदाता जागरूक होंगे और किसी के बहकावे में न आये। उन्होंने कहा कि गुमराह करने वालों की अब नहीं चलेगी। मतदाताओं से अपील कि की अपने हक के लिए लड़ो।अपने सबसे बड़े हथियार वोट का उपयोग करें। पार्टी महासचिव ने कहा कि इस सरकार ने बड़े बड़े उदघाटन किये। विज्ञापनों पर खर्च किया लेकिन विकास कार्यों पर खर्च नहीं किया। पेट्रोल डीजल के महंगे होने से भाजपा का ही इंजन ठप हो गया। आज बहनें बहुत परेशान है। बहनों का जीवन संघर्षमय है। सारे बोझ उठाती है। कोरोना का बोझ उठाया। ये महिलाओं की बात नहीं करते। यहां हर 5 घण्टे महिलाओं पर अत्याचार होता है। स्वास्थ्य सुविधा व बेरोजगारी की मार पड़ती है। आशा व आंगनबाड़ी का मानदेय नहीं बढ़ाया बल्कि जेल में डाला जाता है।

ये सरकार रोजगार की जगह धर्म व जाति की बात करती है। महंगाई, किसान की समस्या हल नहीं की। 14 हजार करोड़ का गन्ना बकाया नहीं दिया लेकिन पीएम ने 16 हजार के दो हवाई जहाज खरीदे। किसानों को खाद नहीं मिलती। ईंधन महंगा कर दिया। लॉकडौन में प्रवासी उत्तराखंडियों ने बहुत झेला। कोरोना में ऑक्सीजन वैक्सीन का निर्यात किया। कई लोगों ने अपनों को खोया है। सरकार को उनकी चिंता भी नहीं है
प्रियंका गांधी ने कहा कि आंखे कब खोलोगे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस घोषणा पत्र में किये वादे पूरा करेगी।छतीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के 3 घण्टे के अंदर किसानों का कर्जा माफ किया गया। कांग्रेस जनता के साथ खड़े होकर संघर्ष करती है।प्रियंका ने कहा कि गैस सिलिंडर 500 का होगा। रोजगार व पर्यटन विकास के लिए अलग से पैकेज दिया जायेगा। पर्यटन पुलिस का गठन कर रोजगार दिये जायेंगे। सरकारी सेवाओं में 40 प्रतिशत महिलाओं को रोजगार देंगे। पुलिस में 40 प्रतिशत रोजगार महिलाओं को देंगे।
प्रियंका गांधी ने युगान्तकारी लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का युगान्तकारी नारा दिया- हरीश रावत
पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि इंदिरा जी ने गरीबी हटाने का नारा युगान्तकारी नारा दिया। प्रियंका गांधी ने युगान्तकारी लड़की हूँ लड़ सकती हूँ का युगान्तकारी नारा दिया। इन नारो के साथ चलकर 21वीं सदी का निर्माण होगा। नारी ही जीवन का आधार व पहचान है। उत्तराखण्ड महिला शक्ति व वीरों का राज्य है। सरकार बनने पर घोषणा पत्र को प्राण प्रण से लागू करेंगे। घोषणा पत्र के वादे को पूरा करेंगे। उन्होने कहा कि खनन प्रेमी भाजपा सरकार ने भू कानून को बदल कर पहाड़ की संस्कृति को बदलने का काम किया। उनकी सरकार 21 प्रकार की पेंशन लागू करेगी। हमारी सरकार ने 32 हजार नौकरी दी।
रावत ने कहा कि इन 5 साल में भाजपा ने सिर्फ सीएम बदले। चेहरे बदल कर धोखा देना चाहते है। हम चार धाम हजार काम का क्रियान्वयन करेंगे। 4 लाख स्थायी रोजगार देंगे। शिक्षा व स्वास्थ्य का ढांचा दुरस्त करेंगे। कोरोना में सर्वाधिक मौतें हुई हैं। उन परिवारों के आंसू पोछेंगे।कोरोना काल में छोटे व्यापारी गरीबी में धकेल दिये गए। ऐसे 5 लाख लोगों को हर साल 40 हजार रुपए देंगे। खाने का तेल 200 रुपए पहुंच गया। महंगाई ने लोगों को गरीब बम दिया। गैस का सिलिंडर नहीं होगा 500 पार।
प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा वादे पूरा नहीं कर पाई।डबल इंजन की सरकार ने रोजगार की दिशा में कुछ नहीं किया। बल्कि युवाओं का दमन किया। महंगाई चरम पर हो गयी। गैस का सिलिंडर 1000 में मिल रहा है। गरीब को कुचलने के काम किया। कोरोना महामारी से लड़ने में विफल रही।
काँग्रेस भाजपा के गड्ढे भरेगी- गोदियाल
प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि गांधी परिवार का उत्त्तराखण्ड से कुर्बानी का रिश्ता रहा है। केंद्र सरकार जुमलेबाजी कर रही है। काँग्रेस भाजपा के गड्ढे भरेगी। शहीदों का सपना पूरा करेंगे। काँग्रेस गृहणियों के दर्द को समझते हुए सिलिंडर 500 तंक लाएंगे। स्वास्थ्य, महंगाई को कांग्रेस दूर करेगी।