Nirbhik Nazar

भाजपा ने यूपी मे किया संकल्प पत्र जारी – फ्री स्कूटी, टैबलेट, LPG गैस सिलेंडर सहित ये हैं संकल्प पत्र के 10 बड़े वादे…

लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव बीजेपी मंगलवार को अपना संकल्प पत्र जारी किया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और सीएम योगी ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में भाजपा के लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी करते हुए पार्टी की प्राथमिकताएं गिनाईं। घोषणापत्र के साथ-साथ बीजेपी ने ‘कर के दिखाया है’ नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया। बीजेपी ने अपने घोषणपत्र में महिला को फ्री स्कूटी, लैपटॉप, फ्री सिंचाई समेत कई वादे किए। आइए आपको दस बड़े वादे बताते हैं-

संकल्प पत्र के 10 बड़े वादे…

  1. किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली
  2. कॉलेज जाने जाने वाली हर महिलाओं को फ्री स्कूटी
  3. फ्री लैपटॉप वितरण
  4. गन्ना किसानों को 15 दिन के अंदर भुगतान देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान
  5. होली और दीपावली में उज्जवला के लाभार्थियों को दो मुक्त सिलेंडर
  6. गरीब परिवार की बेटी बेटी को ₹100000 आर्थिक मदद
  7. हर विधवा और निराश्रित महिला को पंद्रह ₹100 प्रति माह पेंशन
  8. यूपीएससी समय सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दुगनी
  9. कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार
  10. 1 करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपय तक का न्यूनतम दर पर लोन

हर वादा को पूरा किया गया: योगी

सीएम योगी ने कहा कि अब हर बेटी स्कूल जाती है। प्रदेश पूरी तरह दंगामुक्त हो चुका है। सीएम योगी ने कहा कि हर वादा को पूरा किया गया। योजनाओं को देने में कोई भेदभाव नहीं किया। 5 वर्ष पहले भी बीजेपी ने संकल्प पत्र इसी सभा कक्ष में रखा था। पीएम मोदी के नेतृत्व में जो कहा था करके दिखाया। जो कहेंगे करके दिखाएंगे। 2017 से पहले 700 दंगे हुए थे। यूपी में आज कर्फ्यू नहीं कावड़ यात्राएं निकलती हैं। योगी ने कहा कि पर्व और त्योहार उल्लास के साथ होते हैं। 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ का ऋण माफ हुआ। 22 लाख हेक्टेयर सिंचन की क्षमता बढ़ी। 5 लाख युवाओं को नौकरी मिली।1.59 लाख करोड़ का गन्ना किसानों का भुगतान हुआ।

इस कार्यक्रम में गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डॉ. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना मंच पर मौजूद रहे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *