Nirbhik Nazar

योगी आदित्यनाथ की आवश्यक्ता राजनीति से अधिक अध्यात्म जगत को है – हरीश रावत

प्रयागराज: विधानसभा चुनाव में वोटरों को साधने के लिए प्रयागराज पहुंचे कांग्रेस नेता व उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अपनी शलीन शैली में व्यंग्य बाण छोड़े। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की आवश्यक्ता राजनीति से अधिक अध्यात्म जगत को है।

वह भाजपा के प्रपंच से बाहर रहें। योगी को गुरु गोरखनाथ के अध्यात्मिक संदेश के साथ देश को जोड़ना चाहिए। उत्तराखंड में हमारी सरकार आने पर हम उन्हें गोरक्षधाम स्थापित करने के लिए चम्पावत में स्थान देंगे। चम्पावत वही स्थान है जहां आज भी गुरु गोरखनाथ की अखंड धुनि प्रज्जवलित है।


रावत ने कहा कि प्रियंका गांधी की सक्रियता का यूपी में निश्चित ही फायदा होगा। कांग्रेस इस बार यूपी में सभी सीटों पर चुनाव लड़ रही है। पार्टी ने महिलाओं और युवाओं को आधी से अधिक सीटों पर टिकट दिया है। प्रियंका गांधी ने हाथरस, सीतापुर और लखीमपुर खीरी में पीड़ितों की आवाज उठाई और संघर्ष किया।

यूपी में विकल्प के रूप में उभर रही कांग्रेस

कांग्रेस प्रदेश में धीरे-धीरे तीसरे विकल्प के रूप में उभर रही है। राहुल गांधी की सक्रियता के सवाल पर पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके कंधों पर पांचों राज्यों की जिम्मेदारी है। इसलिए यूपी में उनकी सक्रियता कम दिख रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में पुरानी पेंशन योजना लागू होगी।

कांग्रेस इसके लिए वचनबद्ध है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की पहल मार्गदर्शक साबित होगी। उत्तराखंड में मुख्यमंत्री चयन के सवाल पर हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंड में पार्टी 70 में से 48 सीटें स्पष्ट रूप से जीत रही है। कांग्रेस की परंपरा रही है कि पार्टी का हाईकमान ही मुख्यमंत्री तय करेगा। हम इस परंपरा का पालन करेंगे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *