देहरादून:: उत्तराखंड का विधानसभा चुनाव निपट चुका है अब इंतज़ार 10 मार्च का है जिस दिन चुनाव के परिणाम आएंगे। लेकिन उससे पहले कांग्रेस के आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं फिर कांग्रेस ने पोस्टल बैलेट में धांधली का आरोप लगाते हुए मुख्य निर्वाचन अधिकारी से जांच की मांग की। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का कहना है कि कई विधानसभा क्षेत्रों से पोस्टल बैलेट में अनियमितता की शिकायतें मिल रही हैं। यह जानकारी में आया है कि छुट्टी पर आए सैन्य कर्मियों, रिटायर और यहां तक कि दिवंगत लोगों के ना पर भी पोस्टल बैलेट आए हैं। यह बेहद गंभीर विषय है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी से इसकी जांच की मांग की जा रही है। जो भी पोस्टल बैलेट विवादित हो, उसे निरस्त कर जांच और पात्र व्यक्ति को मतदान का अधिकार दिया जाए।

इससे पहले पूर्व सीएम हरीश रावत ने रुद्रपुर की पीएससी वाहनियों के पोस्टल बैलेट न पड़ने पर ट्वीट कर चिंता जाहिर की थी । बकौल रावत, यह पीएसी के जवानों के अधिकारों का तो हनन है ही। साथ ही मेरे लिए भी एक चुनौतीपूर्ण सवाल खड़ा हो गया है। यह सीधा सीधा मेरे चुनावी हितों से जुड़ा मामला है। चुनाव की निष्पक्षता पर एक सवाल, एक ही सेंटर में एक ही व्यक्ति के द्वारा डाले गये वोटों ने खड़ा किया है। तो दूसरा सवाल लालकुआं क्षेत्र से संबंध रखने वाले पुलिसकर्मी मतदाताओं के बैलेट का उन तक न पहुंचना भी खड़ा कर रहा है। निष्पक्ष पर्यवेक्षकों को आज नहीं तो कल चुनाव प्रणाली के साथ जुड़े हुए लोगों को देना ही पड़ेगा।
एक तरफ जहां कांग्रेस पोस्टल बैलेट पर लगातार सवाल उठा रही है वहीं बीजेपी इन सारे आरोपो को कांग्रेस की बौखलाहट बता रही है। भाजपा अपने बयानों मे यहाँ तक कह चुकी है की सूबे मे सत्ता परिवर्तन नहीं होगा फिर बीजेपी की सरकार बनेगी इसलिए कांग्रेस बहाने ढूंढ रही है ताकि हार का ठिंकरा कहीं न कहीं फोड़ दिया जाए।