Nirbhik Nazar

रूस-यूक्रेन जंग : उत्तराखंड मे वापिस लौटे 175 नागरिक 124 लोग अभी भी यूक्रेन मे, जानिए क्या बोले सीएम धामी…  

देहरादून: रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच उत्तराखंड के 124 नागरिक अब भी फंसे हुए हैं। शनिवार को 27 छात्रों के यूक्रेन से लौटने की सूचना है। इस तरह अब तक 175 नागरिकों की सकुशल वापसी हो चुकी है। वाराणासी से नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यूक्रेन से लौटे छात्रों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन व पड़ोसी मुल्कों में फंसे राज्य के नागरिकों को लाने की कोशिशें तेज हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, शनिवार को रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच अलग-अलग स्थानों पर फंसे 27 और छात्रों ने वापसी की।


एक-एक भारतीय नागरिक को वापस लाएगी: धामी

शुक्रवार तक राज्य के 148 नागरिकों की वापसी हो चुकी थी। इस तरह शनिवार शाम तक 175 लोग उत्तराखंड लौट चुके थे। यूक्रेन और उसकी सीमावर्ती राष्ट्रों में अब भी करीब 124 लोगों के फंसे होने की सूचना है। उनकी सकुशल वापसी के लिए युद्धस्तर पर प्रयास चल रहे हैं।

इस बीच वाराणासी से नई दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री ने यूक्रेन से वापस लौटे छात्रों से मुलाकात की। छात्रों ने उनसे युद्ध भूमि के अनुभवों का साझा किया। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि केंद्र और प्रदेश सरकार यूक्रेन व उसके पड़ोसी देशों में फंसे एक-एक भारतीय नागरिक को वापस लेकर आएगी।  मुख्यमंत्री ने उपस्थित अधिकारियों से यूक्रेन में और फंसे उत्तराखंड विद्यार्थियों के संबंध में जानकारी ली।

सीएम ने बताया कि दिल्ली एवं मुंबई में राज्य की ओर से यूक्रेन से आने वाले उत्तराखंडवासियों के लिए समन्वय केंद्र बनाया गया है। सभी आगंतुकों के लिए ठहरने एवं खाने की व्यवस्था की गई है। दिल्ली से अपने गन्तव्य तक लाने की व्यवस्था राज्य की ओर से की गई है। इस अवसर पर स्थानिक आयुक्त डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम, अपर स्थानिक आयुक्त अजय मिश्रा, उत्तराखंड सदन के मुख्य व्यवस्थाधिकारी रंजन मिश्रा उपस्थित थे।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *