Nirbhik Nazar

देवभूमि मे होली की धूम, खूब उड़ रहा गुलाल…

देहरादून: लोग होली के रंग में रंग गए हैं। पछवा दून में भी होली की धूम है। विकास नगर हरबर्टपुर, सेलाकुई, डाकपत्थर, भाऊवाला, राजावाला, सुद्दोवाला, धूलकोट, शेरपुर, सभावाला, बद्रीपुर, प्रतीकपुर, पीपरपुर, धर्मावाला आदि क्षेत्रों में बच्चों की टोलियां रंग गुलाल लेकर गली मोहल्लों में निकल चुकी हैं। जगह-जगह डीजे पर होली के गानों पर बच्चे और युवा डांस कर रहे हैं। रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे आदि  गाने पर बच्चों का डांस देखते ही बन रहा है। गली मोहल्लों में होली है के नारे सुनाई दे रहे हैं। रंगों के त्योहार होली पर लाल पीले नीले गुलाल जगह-जगह उड़ते दिखाई दे रहे हैं। शहर के मंदिर, वेडिंग प्वाइंट समेत कई स्थानों पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया जा रहा है। होली के रंग में दून नगरी रंग गई। इस दौरान बच्चों और महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।

देहरादून  शहर के मंदिर, वेडिंग प्वाइंट समेत कई स्थानों पर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। होली के रंग में दून नगरी रंग गई। इस दौरान बच्चों और महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस दौरान एक-दूसरे पर गुलाल लगाकर रंगों के पर्व होली की शुभकामनाएं दी गई। होली खेले गिरिजा नंदन…, खोलि दे माता, खोल भवानी धार मा किवाड़ा… सहित कई अन्य गीतों पर लोग जमकर झूमे। वहीं उत्‍तरकाशी में होली पर विश्वनाथ मंदिर परिसर में भस्म होली का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रतिभाग किया तथा एक दूसरे को भस्म लगाकर होली मनाई। विश्वनाथ मंदिर के महंत अजय पुरी ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी।

गढ़वाल मंडल के सभी जिलों में होली का उल्लास नजर आया। जगह-जगह होल्यारों ने वाद्य यंत्रों के साथ परंपरागत होली के गीत गाकर रंग जमाया। युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक अबीर-गुलाल की मस्ती में डूबे रहे। विभिन्न स्थानों पर होली मिलन समारोह भी आयोजित किए गए।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *