Nirbhik Nazar

जोत सिंह बिष्ट ने कांग्रेस छोड़ पुत्र के साथ थमा AAP का दामन, धीरेन्द्र प्रताप बोले “बिष्ट का इस्तीफा दुर्भाग्यपूर्ण”

देहरादून: देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रदेश में दीपक बाली को प्रदेश अध्यक्ष बनाने के बाद से सक्रिय होकर काम करना शुरू कर दिया और अपने संगठन को मजबूत बनाने का काम भी शुरू कर दिया। इसी कड़ी में आज कांग्रेस के उपाध्यक्ष और धनौल्टी से कांग्रेस के उम्मीदवार रहे जोत सिंह बिष्ट और उनके पुत्र को आप में शामिल कर लिया। उन्होंने आज कांग्रेस के सभी पदों से मुक्त होकर आप पार्टी का दिल्ली में दामन थाम लिया है। उन्हें पार्टी के शीर्ष नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता दिलाई।

वहीं उत्तराखंड कांग्रेस उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने साथी कांग्रेस उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट के‌ कांग्रेस पार्टी छोड़ने के फैसले को बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा कि जोत सिंह बिष्ट को कांग्रेस ने पूरा सम्मान दिया परन्तु लगता है कांग्रेस के आपसी विवादों से दुखी‌ हो कर, उन्होंने पार्टी को छोड़ देना‌ ही मुनासिब समझा। धीरेंद्र प्रताप ने स्वीकारा जोत सिंह बिष्ट जैसे मेहनती नेताओ के पार्टी छोड़ने से पार्टी कमजोर होती है, जिस पर गंभीर विचार किया जाना चाहिए।

 

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 1 7 1
Users Today : 8
Users Last 30 days : 644
Total Users : 70171

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *