Nirbhik Nazar

BJP नेता के बयान ने करा दिया बवाल, विपक्षी दल पूछ रहे सवाल, सुनिए तीर्थ यात्रा पर क्या बोले थे BJP नेता (VIDEO)

देहरादून: उत्तराखंड मे तीर्थ यात्रा जारी है हजारों लाखों तीर्थयात्री चारों धाम के दर्शन करने उत्तराखंड आते हैं लेकिन उत्तराखंड मे तीर्थ यात्रा को लेकर बदींतेजामी किसी से नहीं छिपी हैं एक तरफ जहां पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज दुबई के दौरे पर हैं वहीं विपक्षी दल लगातार मंत्री पर सवाल उठा रहे हैं और सवाल उठाने लाज़मी भी हैं क्योंकि अवयवस्थाओं के चलते अब तक 32 से अधिक तीर्थयात्री की जान जा चुकी है वहीं सूबे के मुखिया ने एक अच्छी पहल करते हुए चारधाम दर्शन के लिए VIP कल्चर खत्म करने का ऐलान भी कर दिया है यानि सभी तीर्थयात्री एक समान रूप से दर्शन करेंगे। इस सबके बीच चारधाम यात्रा को लेकर एक बीजेपी के एक नेता और प्रदेश प्रवक्ता ने अपने बयान से बखेड़ा खड़ा कर दिया है।

शादाब शम्स, नेता बीजेपी 

आपको बता दें की बीजेपी नेता और प्रदेश प्रवक्ता शादाब शम्स ने बयान दिया है और कहा है की श्रद्धालुओं की मौत धार्मिक आस्था की बजह से हो रही है शादाब शम्स ने ये भी कहा धार्मिक मान्यता के अनुसार जो भी श्रद्धालु चारों धामों में यात्रा के लिए आ रहे हैं उनका मानना है यदि यहां पर उनकी मृत्यु हो जाती है तो उन्हें मोक्ष की प्राप्ति होगी यही वजह है श्रद्धालु अपनी बीमारी को छुपाते हुए बहानेबाजी करके दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं गंभीर बीमारी की वजह से उनकी मृत्यु हो जा रही है

वहीं बीजेपी नेता के इस बयान को तमाम राजनीतिक दल अशोभनीय बता रहे हैं और इस बयान की निंदा कर रहे हैं जहां कांग्रेस मुखर होकर बीजेपी नेता के इस बयान को  ऊटपटाँग बता रही है कांग्रेस का कहना है की बीजेपी के नेता अपनी सोचने समझने की शक्ति खो चुके हैं आम आदमी पार्टी का कहना है की बीजेपी नेता शादाब शम्स का बयान एक गैर जिम्मेदाराना बयान है आप का कहना है की बीजेपी के नेता सनातन धर्म का अपमान कर रहे हैं जबकि बीजेपी के नेताओं को चारधाम यात्रियों को हो रही दिक्कतों को दूर करना चाहिए लेकिन इसके विपरीत बीजेपी नेता सनातन धर्म की आस्था का अपमान कर रहे हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *