Nirbhik Nazar

बच्चे के पेट मे भी विकसित हो रहा था बच्चा, बच्चे का पेट फूलने से माँ- बाप थे परेशान, डॉक्टर जांच करके हो गए हैरान

मोतिहारी: बिहार से एक अजीबोगरीब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसको जानने के बाद आप भी एक बार उस पर विश्वास नहीं कर पाएंगे, लेकिन यह एक दम हकीकत है। मोतिहारी में एक महिला ने ऐसे बच्चे को जन्म दिया है, जिसके पेट के अंदर भी एक शिशु यानी भ्रूण मिला है। मेडिकल इतिहास के अंदर इस मामले को अब तक का सबसे दुलर्भ केस माना जा रहा है।

मोतिहारी में आया विचित्र मामला सामने

ये दुनिया जहां एक तरफ अपनी खूबसूरती से लोगों को अचंभित करती है, वहीं दूसरी तरफ अजीबोगरीब और विचित्र चीजों से भी लोगों को सोच में डाल देती है, इसी तरह मोतिहारी में एक विचित्र मामला देखने को मिला है, जहां 40 दिन के नवजात शिशु की तबीयत खराब होने पर उसे रहमानिया मेडिकल सेंटर में इलाज के लिए लाया गया।

बच्चे का फूला रहता था पेट

जहां बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर को बताया कि बच्चे का पेट फूला रहता है और पेट फूलने की वजह से बच्चा ठीक से यूरीन पास नहीं कर पाता है। ये सब जानने के बाद डॉक्टर बच्चे की बीमारी को जानने की कोशिश में जुट गए।रहमानिया मेडिकल सेंटर के डॉक्टर तबरेज अजीज ने बच्चे के सीटी स्कैन समेत कुछ जरूरी टेस्ट करवाए।

बच्चे के पेट के अंदर मिला भ्रूण

जिसके बाद जैसे ही जांच रिपोर्ट सबके सामने आई, उसने सभी को सदमे में डाल दिया, दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक बच्चे के पेट के अंदर एक भ्रूण मिला है।इस दुर्लभ घटना को लेकर डॉक्टर ओमर तबरेज ने कहा कि, मेडिकल लेंग्वेज में इसे ‘फिट्स इन फिटू’ यानी’बच्चे के पेट में बच्चा’ के नाम से जाना जाता है।

5 लाख में से किसी एक में होती है ऐसी बीमारी

डॉक्टर तबरेज के मुताबिक यह एक दुर्लभ मामला है, जो पांच लाख मरीजों में से किसी एक में होता है। रहमानिया मेडिकल सेंटर के अनुसार बच्चे की सर्जरी हो गई है, जिसके बाद अब बच्चा बिल्कुल ठीक है, और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *