Nirbhik Nazar

CCTV में कैद हुई भूतिया घटना, आधी रात को अपने चलने लगी बाइक, देखिये VIDEO…

न्यूज़ डेस्क: भूतों और आत्माओं को लेकर लोगों में कई तरह की धारणाएं हैं। कुछ लोगों का मानना है कि भूत और आत्माएं होती हैं। कई लोगों ने भूत देखने के दावे तक किए हैं। हालांकि कुछ लोगों का मानना है कि भूत और आत्माएं सिर्फ मन का वहम होते हैं। सोशल मीडिया पर लोग भूतों के बारे में तरह-तरह के दावे भी करते हैं। कई पैरानॉर्मल एक्टिविटी की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए हैं लेकिन इनकी पुष्टि नहीं हो पाई है। अब सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि सीसीटीवी कैमरे में भूतिया घटना कैद हो गई। इस वीडियो में आधी रात एक बाइक अपने आप चलने लगी।

सीसीटीवी में कैद हुई घटना
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह वीडियो पुराना है लेकिन एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस वीडियो को देख लोग समझ ही नहीं पा रहे कि ऐसा कैसे मुमकिन हो सकता है। इस वीडियो को कई लोगों ने भूतिया एक्टिविटी करार दे दिया है। इस वीडियो में एक गली दिखाई दे रही है। जिसमें काफी सारी बाइक्स खड़ी हैं। इसी दौरान वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में एक भूतिया घटना कैद हो गई।

आधी रात अपने आप चलने लगी बाइक
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक गली में कुछ बाइक्स खड़ी हैं। तभी अचानक उनमें से एक बाइक अपने आप चलने लगती है। बाइक केवल हिलती नहीं है बल्कि पूरी तरह से चलती है। बकायदा गली का चक्कर लगा रही है। उसे देखकर ऐसा लग रहा है मानो उसे कोई चला रहा हो। हालांकि बाइक राउंड लगाने के बाद गिर जाती है। इस वीडियो को देखकर लोग हैरान हैं।

बताया भूतिया घटना
इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई इसे अविश्वसनीय और भूतिया घटना बता रहे हैं। वहीं कुछ लोग इस वीडियो को फेक भी बता रहे हैं। हालांकि इस तरह के वीडियो पहले भी सामने आ चुके हैं। पहले कई लोग पैरानॉर्मल एक्टिविटी को कैमरे में कैद करने के दावे कर चुके हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *