Nirbhik Nazar

फर्जी कॉल सेंटर मामले मे एसटीएफ द्वारा की गई कार्यवाही से गदगद हुए DGP, टीम को मिलेगा 25000 का नकद इनाम

देहरदून। एसटीएफ उत्तराखंड द्वारा फर्जी कॉल सेंटर मामले में की गई बड़ी कार्यवाही पर  पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार द्वारा एसटीएफ उत्तराखण्ड की पीठ थपथपाई गई है । पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड नें एसटीएफ टीम की सराहना करते हुए 25 हजार नगद पुरस्कार की घोषणा की। पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड अशोक कुमार ने बताया कि एसटीएफ द्वारा फर्जी कॉल सेंटर पर की गई करवाई में विशिष्ट कार्य करने वाले अधिकारी /कर्मचारियों को मेडल देने पर भी विचार किया जाएगा। इसके अतिरिक्त उन्होंने विशेष रूप से ऐसे युवाओं से अपील की जो पहले  कॉल सेंटर में जॉब करते हैं,लेकिन बाद में उन्हे अगर कॉल सेंटर में कुछ भी गड़बड़ी/फर्जीवाड़ा होने की आशंका हो तो इसकी सूचना तत्काल सीधे पुलिस मुख्यालय के मोबाइल नंबर 9411112780 पर सूचना दें। ताकि भविष्य में ऐसे गलत धंधों पर नकेल कसी जा सके। इसके अतिरिक्त उन्होंने बताया कि शिकायत करने वाले युवाओं का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *