इस्लामाबाद:पाकिस्तान के फैसलाबाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की द्वारा शादी से इन्कार करने पर उसे जूते चाटने के लिए मजबूर किया गया है। बताया जा रहा है कि उस लड़की से उसके दोस्त का पिता शादी करना चाहता था, लेकिन पीड़िता ने जब इस बात से मना से किया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी से मना करने पर पीड़िता के बाल काटे गए और उसकी भौहों को भी मुंडवाया गया है। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छह लोगों को गिरफ्तार किया है।
In the lawless badlands of Pakistan,India's neighbourhood failed State, a Man from Faisalabad, forced Khadija Mehmood, a girl doing Dentistry to lick shoes for rejecting a marriage proposal in order to feed his ego. Sheikh Danish and associates sexually abused the victim.Contd. pic.twitter.com/nccBkvVRkc
— Aroone Harry (@arunharimowar) August 18, 2022
क्या है पूरा मामला
खबर के मुताबिक, फैसलाबाद में रहने वाली एक लड़की को उसके ही दोस्त के पिता से शादी करने के लिए मजबूर करने का मामला सामने आया है। लड़की ने जब अपने से बहुत बड़े शख्स से शादी करने से इन्कार कर दिया तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया गया है। शादी से इन्कार करने पर लड़की के साथ मारपीट की गई है। यही नहीं उसे प्रताड़ित करते हुए उसका यौन उत्पीड़न भी किया गया है। आरोप यह भी है कि इन सभी घटनाओं का वीडियो भी बनाया गया है।
क्या दिखा वीडियो में
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कैसे एक लड़की को कुछ लोग प्रताड़ित कर रहे है। वीडियो के बैकग्राउंड में कुछ व्यक्ति और एक महिला की भी आवाज सुनाई दे रही है। वायरल इस वीडियो में यह देखा जा रहा है कि वहां मौजूद लोग लड़की को जूते चाटने को कहते है और वह एक-एक करके सभी जूतों को चाटने लगती है। जब वह यह काम कर रही होती है, उस वक्त भी वहां मौजूद लोग लड़की से दुर्व्यवहार करते है और उसे डांटते है। वीडियो में यह भी सुना गया है कि किसी शख्स ने यह भी कहा कि इस घटना का वीडियो भी बनाओ।
पुलिस ने लिया यह एक्शन
वहीं इस घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है। इस आरोप में अब तक छह लोग गिरफ्तार हुए है। पाकिस्तानी टीवी चैनल जियो न्यूज के अनुसार, आरोपी एक फैक्ट्री का मालिक और वह पीड़ित लड़की के दोस्त का पिता भी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वह पीड़ित लड़की के साथ शादी करना चाहता था और उसके मना करने पर उसको ऐसी सजा दी है। यही नहीं लड़के के दोस्त द्वारा भी उसके पिता के साथ शादी करने के लिए पीड़िता को प्रोत्साहित किया जा रहा था।
मुख्य आरोपी की पत्नी भी है इससे शामिल
जानकारी के अनुसार, इससे पहले पुलिस ने कथित तौर पर कहा था कि गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी की पत्नी भी शामिल है जिसकी आवाज कथित तौर पर वीडियो में भी सुनाई दे रही है। हालांकि बाद में फैसलाबाद के खुरियांवाला पुलिस स्टेशन में एक दूसरा मामला भी दर्ज हुआ था जिसमें मुख्य आरोपी के घर से शराब और हथियार मिलने के बारे में केस किया गया है।