Nirbhik Nazar

अस्पताल मे प्रसव का बिल नहीं चुका पाया बाप तो बेरहम डॉक्टर ने बेच दी नवजात बच्ची !

शाहजहाँपुर : जिस उत्तर प्रदेश में सरकार बेटी पैदा होने पर तमाम योजनाएं चला रही है। गर्भवती महिलाओं को नि:शुल्क प्रसव के साथ साथ सहायता राशि देने की बात भी सरकार कर रही है। उसी उत्तर प्रदेश से एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है। मामला शाहजहांपुर के थाना निगोही क्षेत्र का है जहाँ नवजीवन अस्पताल में एक गरीब महिला ने एक फूल सी बच्ची को जन्म दिया लेकिन गरीबी के चलते हॉस्पिटल के भारी भरकम बिल को चुकाने में माँ बाप ने असमर्थता दिखाई तो बेरहम डॉक्टर ने नवजात बच्ची को ही मोटी रकम लेकर दूसरे समुदाय को बेंच दिया।

जब इस बात की जानकारी हिन्दू संगठनो को हुई तो उन्होने थाने में जमकर हंगामा काटा । जिसके बाद नवजात बच्ची को खरीदने वाले दंपति ने पुलिस के कहने पर बच्ची को उसके मां-बाप को लौटा दिया। चूंकि मामला दूसरे सम्प्रदाय से जुडा था, इसलिए जानकारी पाकर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने हंगामा काटा। विश्व हिंदू परिषद के नेता राजेश अवस्थी ने पूरे प्रकरण की जानकारी प्रशासन को दी। आरोपी डाक्टर पर रिपोर्ट दर्ज किए जाने के लिए नवजात बच्ची के पिता ने थाने में तहरीर दी है।

साभार – JBT

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *