रांची:झारखंड के हजारीबाग में एक बछड़े को उसके मालिक के प्रति प्रेम देखा गया है। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है जहां मालिक की मृत्यु होने के बाद बछड़ा श्मशान घाट पहुंच जाता है और मालिक के अंतिम संस्कार में शामिल होता है। बताया जा रहा है कि उसके मृत मालिक ने बछड़े को तीन महीने पहले ही बेच दिया था। लेकिन बछड़े को अपने पुराने मालिक से इतना प्रेम था कि वह उसके मरने के बाद उसके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए चला आया है।
प्रेम।मालिक की मौत के बाद बछड़ा पहुंचा श्मशान,शव को चूमकर की परिक्रमा।मालिक की मौत पर बछड़े ने श्मशान घाट आ कर रोया ही नहीं,बल्कि शव का परिवार वालों के साथ परिक्रमा किया।बछड़ा को मालिक ने बेच दिया था,जब निःसंतान मेवालाल ठाकुर की मौत हो गई तो बछड़ा गांव पहुंच गया और रोने लगा। pic.twitter.com/WZcFVo7bQV
— Sohan singh (@sohansingh05) September 10, 2022
क्या है पूरा मामला
वायरल वीडियो में यह देखा गया है कि मृत मेवालाल ठाकुर द्वारा तीन महीने पहले बेचा गया बछड़ा उसके अंतिम संस्कार में शामिल हो रहा है। दरअसल, जब बछड़े के मालिक की मौत हो गई तो उसके जानने वाले उसे अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले गए। इस दौरान वहां बछड़ा भी पहुंच जाता है और मालिक से मिलना चाहता है। बछड़े को शव के पास देख लोग उसे भगाने लगते है, लेकिन कई बार लोगों द्वारा भगाने पर वह बछड़ा भागता नहीं है और वह बार-बार वहां आ जाता है। ऐसे में लोगों ने नहला-दोहला कर उसके पुराने मालिक के लाश के पास उसे आने दिया।

मालिक का बछड़े ने किया अंतिम संस्कार
बताया जा रहा है कि जब बछड़ा अपने मालिक के शव के पास गया तो वह मृत मालिक के शव और माथे को चूने लगा। यही नहीं बछड़े ने मालिक के शव को अन्य लोगों के साथ परिक्रमा भी की। खबर यह भी है कि जब तक पार्थिव शरीर पंचतत्व में विलीन नहीं हो गया, वह वहीं बैठा रहा। जानकारी के अनुसार, वहां मौजूद लोगों ने बछड़े को मृतक मेवालाल का पुत्र बताकर उसे उसका दाह संस्कार करने में शामिल करवाया।