Nirbhik Nazar

“जंगल में लटकी है मेरी लाश, देख जाओ, बिगाड़ दी है मेरी दशा” ! महिला ने खुद फोन करके भाई को बताया अपने शव का पता ?

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक अनोखा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आपके शरीर में रोंगटे खड़े हो जाएंगे। सोशल मीडिया में वायरल हो रहा एक महिला का ऑडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें महिला रोते हुए बता रही है कि उसका शव जंगल में लटका है… देख जाओ। दरअसल, वायरल ऑडियो में निशा नाम की महिला फोन पर अपने भाई से बात कर रही है। वो रोते हुए कह रही है कि उसका शव जंगल में लटका है….देख जाओ। वहीं, इसी नाम की महिला की कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज होने पर कोतवाली पुलिस की रातों की नींद उड़ गई है।

हालांकि हम वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करते हैं की वो ऑडियो किसकी है । वायरल ऑडियो में महिला अपने भाई से रोते हुए कहती है कि डिग्गी निवासी सतीश पैसा लेने के लिए चार लोगों को बुलाया था। दो लोग उसे गाड़ी में ले गए। उसे मारकर जंगल में टांग गए हैं और उन्होंने मेरी दशा बिगाड़ दी है। इस पर युवक कहता है कि मैं हमीरपुर आ रहा हूं। महिला उस युवक की पत्नी से बात करते हुए कहती है कि मुझे आकर देख जाओ। कोतवाल दुर्ग विजय सिंह ने बताया कि 17 दिसंबर को सदर कोतवाली में कांशीराम कॉलोनी निवासी बुलबुलिया ने तहरीर दी थी।

वायरल ऑडियो से घटना का क्या कनेक्शन

उसमें बताया था कि उसकी पुत्री निशा 15 दिसंबर को अपने भाई मुकेश के खाते में पैसा डालने को कहकर निकली थी। फिर वह घर नहीं पहुंची, जिस पुलिस गुमशुदगी दर्ज तलाश कर रही है। वहीं उसका नंबर स्विच ऑफ जा रहा है। वायरल ऑडियो से इस घटना का क्या कनेक्शन हो सकता है, इसकी जांच की जा रही है।

बड़ी बहन के ऊपर आकर बताई घटना

शहर के कांशीराम निवासी जिस महिला की बात हो रही है। उसका भाई दिल्ली में रहता था। वह सोमवार को दिल्ली से लौट आया है। पुलिस ने उससे भी इस मामले में पूछताछ की है।  उसने पुलिस को बताया कि मेरी जिस महिला से बात हो रही थी, वो मेरी बड़ी बहन है। निशा उसके ऊपर सवार होकर आई थी, जिसने पूरी घटना बताई है।

फोन नंबर की डिटेल खंगाल रही है पुलिस

निशा के मोबाइल से जिस नंबर पर सबसे अधिक बात हो रही है। उसका डाटा पुलिस खंगाल रही है।  पुलिस का कहना है कि जिस नंबर पर निशा की सबसे ज्यादा बात हो रही थी, उसका पता लगाया जा रहा है। वो नंबर बंद आ रहा है। वहीं पुलिस डिग्गी में रहने वाले सतीश की तलाश में भी जुटी है।

महिला का वायरल ऑडियो बना चर्चा का विषय

निशा नाम की महिला की गुमशुदगी दर्ज होने पर पुलिस पड़ताल कर रही थी। वहीं, ऑडियो वायरल होने के बाद पुलिस भी सकते में आ गई है। सूत्रों के अनुसार, पुलिस अब कड़ियों को जोड़ने का प्रयास कर रही है। वहीं,  महिला का ऑडियो सोशल मीडिया में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस कर रही हर एंगल से जांच

महिला का ऑडियो वायरल होने के मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करेगी।

Source : “अमर उजाला”  

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *