Nirbhik Nazar

गज़ब का चोर ! सर पर बढ्ने वाली थी पत्नी की ज़िम्मेदारी, मंहगे उपहार देने के लिए, करनी शुरू कर दी चोरी…

दिल्ली: अपनी होने वाली पत्नी को अच्छा उपहार देने के लिए बंद घरों में सेंधमारी करने वाले एक बदमाश को द्वारका जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पैसे को अपने बैंक खाता में जमा कर दिया था। पुलिस ने उसके कब्जे से लाखों के गहने और 1.27 लाख रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी से छह मामले सुलझाने का दावा किया है। आरोपी की पहचान बुराड़ी निवासी आशुतोष यादव के रूप में हुई है। द्वारका इलाके में हाल के दिनों में सेंधमारी के मामले की जांच का जिम्मा जिले के वाहन चोरी निरोधक शाखा को सौंपा गया। निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम छावला में लगातार हो रही सेंधमारी के मामले की जांच कर रही थी। घटना स्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण में एक आरोपी दिखाई दिया। इसकी पहचान के लिए मुखबिर को सक्रिय किया गया। तकनीकी जांच कर पुलिस ने बुराड़ी निवासी आशुतोष को गिरफ्तार कर लिया।

उसके कब्जे से एक लैपटॉप बैग बरामद किया, जिसमें सोने और चांदी के गहने मिले। साथ ही घर की तलाशी के दौरान सेंधमारी के दौरान इस्तेमाल औजार बरामद कर लिए। पूछताछ में उसने कुतुब विहार, छावला के क्षेत्र में सिलसिलेवार सेंधमारी में संलिप्त होना कबूल कर लिया।

पत्नी को प्रभावित करने की कर रहा था कोशिश

आरोपी ने बताया कि जनवरी, 2023 में उसकी कुतुब विहार इलाके में सगाई हुई थी। सगाई के बाद वह कुतुब विहार जाया करता था और ओयो होटल में ठहरता था। इस वजह से उसके काफी पैसे खर्च हो जाते थे। पैसे की जरूरत पूरा करने के लिए वह बंद घरों में सेंधमारी करने लगा। उसने बताया कि वह शादी के समय पत्नी को मूल्यवान उपहार देना चाहता था। इसलिए चुराए गए पैसों को वह बैंक खाते में जमा कर रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 1.27 लाख रुपये बरामद किए हैं।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *