Nirbhik Nazar

नशे ने कर दिया बेटे को पागल ! पत्नी से कर रहा था मारपीट, माँ ने किया विरोध तो कर दी हत्या, पिता को किया घायल…

गोरखपुर: रात में शराब पीकर घर पहुंचा महेश हंगामा करने लगा। पत्नी के विरोध करने पर गाली देने के साथ ही पीटने लगा। प्रतिकार करने पर मारने के लिए सब्बल उठा लिया। पुलिस से शिकायत करने की चेतावनी देने पर पीटने लगा। बहू को चीख पुकार सुनकर पहुंची परमा देवी ने महेश का हाथ पकड़ लिया। इस बीच मौका पाकर पत्नी घर से भाग गई, जिसके बाद सब्बल से महेश ने मां पर हमला कर दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पिता रामकेवल ने पकड़ने का प्रयास किया तो उनके सिर पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। गांव के लोग पहुंचे तो पकड़े जाने के डर से फरार हो गया।

बीआरडी मेडिकल कालेज में भर्ती रामकेवल की देखभाल कर रही कुसुम देवी ने बताया कि चार भाई व तीन बहनों में सबसे बड़ी है। सभी बहनों की शादी हो चुका है। भाइयों में मोती परिवार के साथ लुधियाना में रहता है। दूसरे नंबर का भोला दुबई में है।

मां की हत्या करने वाला महेश 15 दिन पहले बेंगलुरु से आया था। सबसे छोटा भाई दशरथ चेन्नई में पेंट पालिश करता है। घटना की जानकारी होने पर वह गोरखपुर आ रहा है। कुसुम ने बताया की एक बार पहले भी महेश ने मां व बाप की पिटाई की थी।

पहले भी हो चुका रिश्तों का कत्ल

12 मार्च 2023: तिवारीपुर के आवास विकास कालोनी में 30 हजार रुपये के लिए मधुर मुरली गुप्ता की हत्या उनके बड़े पुत्र प्रिंस ने कर दी। आरी से गर्दन काटकर अलग करने के बाद ट्राली बैग में रखकर फेंक दिया। छोटे भाई की सूचना पर पुलिस ने आरोपित को पकड़ लिया।

25 फरवरी 2023: सहनजवां के सहबाजगंज मोहल्ले में चाट विक्रेता अवधेश गुप्ता व उनके दोनों पुत्र आर्यन और आरव की गला रेतकर हत्या कर दी गई। संपत्ति की लालच में दूसरी पत्नी नीलम ने घटना को अंजाम दिया। सास की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने नीलम को जेल भेजा।

4 फरवरी 2023: बड़हलगंज थाना क्षेत्र स्थित खड़ेसरी गांव के सिवान में बारीडीहा में रहने वाले राजगीर गिरजेश उर्फ गोलू का शव मिला था। भाई उग्रसेन की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की और 8 फरवरी को पुलिस ने राजफाश करते हुए गिरजेश की पत्नी उसके प्रेमी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

25 जनवरी, 2023: राजघाट के खुर्रमपुर मोहल्ले में रहने वाले शरदचंद्र पाल ने अवैध संबंध के संदेह में पत्नी नीलम की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद थाने पहुंचकर शरद ने पत्नी की हत्या करने की सूचना पुलिसकर्मियों को दी। स्कूल बस चलाकर परिवार की जीविका चलाने वाले शरद को पत्नी के चरित्र पर संदेह था।

17 फरवरी 2022: गुलरिहा के सराय गुलरिहा गांव में बरामदे में सो रहे शिक्षक इरशाद पर बहन ने प्रेमी सूरज यादव से जानलेवा हमला करा दिया। डेढ़ माह तक कोमा रहे इरशाद की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। सर्विलांस के जरिये घटना का पर्दाफाश कर पुलिस ने इरशाद की बहन व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।

16 फरवरी 2022: पिपराइच के चकिया गांव निवासी नारदमुनि का शव गांव के बाहर नहर के पास दफनाया मिला। छानबीन में पता चला कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या करने के बाद शव को दफन करा दिया। सर्विलांस की मदद से घटना का पर्दाफाश कर पुलिस ने आरोपितों को जेल भेजा।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro

Our Visitor

0 7 0 1 8 2
Users Today : 19
Users Last 30 days : 655
Total Users : 70182

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *