Nirbhik Nazar

दून ऑटो रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों को भाजपा महिला मोर्चा के अध्यक्ष आशा नौटियाल ने बांधे रक्षा सूत्र

देहरादून: भाई बहन के पवित्र रिश्ते के त्यौहार रक्षाबंधन को भाजपा महिला मोर्चा हर्षोल्लास के साथ मान रही है भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा के पदाधिकारी ने दून ऑटो रिक्शा यूनियन रेलवे स्टेशन  के पदाधिकरियों  के साथ रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया। भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने दून ऑटो रिक्शा यूनियन रेलवे स्टेशन के अध्यक्ष राम सिंह को रक्षा सूत्र बांधे उन्हें मिठाई खिलाई। इस मौके पर मोर्चे के पदाधिकारियों ने सरदार निर्मल सिंह, मुकेश अरोड़ा अनूप कुमार पाल, मुकेश सक्सेना, सरवन सिंह ,वीरेंद्र सिंह हसनेन, मुकेश ढींगरा, सतीश कुमार, रईस अहमद आदि को रक्षा सूत्र बांधा और उन्हें मिठाई खिलाई। भाजपा पहला महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रक्षाबंधन के त्यौहार को मनाया ।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं के आर्थिक विकास को लेकर मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत की है जिसके तहत  ब्लॉक स्तर पर मेले का आयोजन किया जा रहा है जिसमें स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने उत्पाद को बेच रही हैं पूरे प्रदेश में तकरीबन 22लाख रुपए से अधिक के  समान की बिक्री हो चुकी है। उनका कहना है कि प्रदेश सरकार ना सिर्फ ब्लॉक स्तर पर मेले का आयोजन कर रही है बल्कि सचिवालय में भी एक स्टॉल लगाई है जहां महिलाओं के उत्पाद को बेचा जा रहा है रक्षाबंधन के मौके पर प्रदेश सरकार उत्तराखंड के महिलाओं के आर्थिक विकास को लेकर एक बड़े योजना की शुरुआत की है।

जिसका लाभ प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्र की रहने वाली महिलाओं को मिल रहा है उनका कहना है कि प्रदेश सरकार जिस तरह से नई योजना की शुरुआत की है इससे प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में रहने वाली महिलाओं को भी आर्थिक तौर पर मजबूती मिल रही है। आपको बता दें कि भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सचिवालय में लगी महिलाओं के स्टॉल पर जाकर रक्षाबंधन खरीदे और दून ऑटो यूनियन के पदाधिकारी और वाहन चालकों को रक्षाबंधन बांधे। वाहन चालकों के दीर्घायु की कामना की। इस मौके पर महिला मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष रुचि भट्ट प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा, अर्चना बागड़ी जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा महानगर,सुषमा कुकरेती आदि मौजूद रही।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *