Nirbhik Nazar

शिर्डी मे दामाद ने मचा दिया बवाल ! पत्नी, साले और बुजुर्ग दादी सास की कर दी हत्या, रात मे पहुँचकर ससुराल, ये था कारण…

अहमदनगर: अहमदनगर जिले के शिरडी में बुधवार रात एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या का सनसनीखेज  मामला सामने आया है। दामाद ने 5-10 मिनट के अंदर ससुराल में कत्लेआम मचाया और परिवार के 6 लोगों पर हमला कर मौके से भाग गया। इस वारदात से शिर्डी में दहशत फैल गई है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और घटना की जांच जारी है|

चचेरे भाई के साथ रात में ससुराल आ धमका आरोपी

पुलिस के मुताबिक, यह दिल दहला देने वाली घटना शिरडी के पास सावली विहिर गांव की है। संगमनेर का निवासी सुरेश विलास निकम बुधवार रात सावली विहिर गांव में अपने चचेरे भाई के साथ ससुराल पहुंचा। घर का दरवाजा खोलते ही उसने धारदार चाकू से घर में मौजूद ससुराल वालों पर वार करना शुरू कर दिया। जानकारी के मुताबिक, दामाद सुरेश ने अपनी पत्नी वर्षा, साले रोहित और दादी सास की धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी। इस घटना में आरोपी के सास-ससुर और साली गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। उनका इलाज शिरडी के साईंबाबा अस्पताल में चल रहा है।

बुजुर्ग दादी सास को भी मौत के घाट उतारा
बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद के कारण उसने ससुराल वालों पर चाकू से हमला किया। आरोपी ने बुजुर्ग दादी सास को भी नहीं बख्शा, उन्हें भी मौत के घाट उतार दिया। तीनों मृतकों की पहचान वर्षा सुरेश निकम (आरोपी की पत्नी, उम्र 24), रोहित चांगदेव गायकवाड (साला, उम्र 25), हीराबाई द्रौपदा गायकवाड (दादी सास, उम्र 70) के रूप में की गई है।  साथ ही चांगदेव द्रोपद गायकवाड (ससुर, उम्र 55), संगीता चांगदेव गायकवाड (सास, उम्र 45), योगिता महेंद्र जाधव (साली, उम्र 30) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले में सुरेश विलास निकम और उसके चचेरे भाई रोशन कैलास निकम को पुलिस ने नासिक जिले से हिरासत में लिया है। इस बीच शिरडी पुलिस स्टेशन में हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *