Nirbhik Nazar

अब नहीं कोई खतरा ! दिन हुए 17, कुछ ही लम्हा दूर, सुरंग से बाहर आएंगे 41 मजदूर…

उत्तरकाशी: चारधाम ऑलवेदर परियोजना की सिलक्यारा सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों की जिंदगी बचाने के लिए बचाव अभियान (Uttarkashi Tunnel Rescue Operation) आज सफल हुआ। उत्तरकाशी टनल हादसे में 17वें दिन बड़ी सफलता मिली है। आखिरकार टनल में फंसे 41 मजदूरों को सही सलामत बाहर निकालने का काम आखिरी पड़ाव पर है। मंगलवार को सुरंग में ब्रेकथ्रू हुआ और स्केप टनल के जरिए मजदूरों को बाहर निकाला जा रहा है।

श्रमिकों को बाहर निकालने में लग सकती है पूरी रात- NDMA के सदस्य ने दिया बड़ा अपडेट

एनडीएमए के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन ने कहा, “मेरे हिसाब से इस ऑपरेशन को पूरा करने में पूरी रात लग जाएगी।”

सिल्क्यारा सुरंग से श्रमिकों को निकालने के बाद अस्पताल पहुंचाने की पूरी तैयारी कर ली गई है। मजदूरों को एयरलिफ्ट करने की तैयारी हो चुकी है। चिन्यालीसौड़ हवाई पट्टी पर चिनूक हेलीकॉप्टर मौजूद है। बता दें कि ऋषिकेश एम्स में भी इमरजेंसी के लिए तैयारी की गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *