Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे बेखौफ कोरोना ने पैदा कर दिया लोगों के दिलों मे खौफ प्रदेश के इस साल के सब रिकार्ड टूटे

देहरादून।  उत्तराखंड में इस साल का सबसे बड़ा कोरोना विस्फोट हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, प्रदेशभर में मंगलवार को 1925 कोरोना के नए मरीज मिलें हैं। चिंता की बात है कि कोरोना से 13 लोगों की मौत भी हुई है,जबकि 405 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। उत्तराखंड में कोविड से रिकवरी परसेंटेज की 88.24 पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, रुद्रप्रयाग में 12,अल्मोड़ा में 31, बागेश्वर में 13,चमोली में 8, चंपावत में 21,देहरादून में 775, हरिद्वार में 594,नैनीताल में 217, पौड़ी में 33, पिथौरागढ़ में 13, टिहरी में 35 , उधम सिंह नगर में 172  और उत्तरकाशी जिले में एक केस आया है। प्रदेश में आज 13 मौतों के साथ कुल मरने वालों की संख्या 1780 पहुंच गई है।

राज्य में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद सर्वाधिक मरीज 19 सितम्बर को 2078 नए मरीज मिले थे। उसके बाद मंगलवार को मिले मरीजों की संख्या सर्वाधिक है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना के कुल मरीजों का आंकड़ा एक लाख 12 हजार को पार कर गया है। मंगलवार को विभिन्न अस्पतालों से 405 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया। जिससे ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 99 हजार के पास पहुंच गई है। जबकि अस्पतालों व होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों का आंकड़ा 9355 पहुंच गया है। राज्य में कोरोना संक्रमण की दर 3.85 प्रतिशत जबकि मरीजों के ठीक होने की दर 88 प्रतिशत रह गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *