Nirbhik Nazar

उत्तराखंड को मिले 7500 रेमडेसिविर इंजेक्शन, स्टेट प्लेन से देर रात पहुंची खेप

देहरादून: उत्तराखंड को और 7500 रेमडेसिविर के इंजेक्शन मिल गए हैं। मंगलवार देर शाम स्टेट प्लेन से अहमदाबाद से यह खेप उत्तराखंड पहुंची। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत का कहना है कि अब प्रदेश में रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी नहीं होगी। मुख्यमंत्री के मुताबिक रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी को देखते हुए मंगलवार सुबह स्टेट प्लेन को अहमदाबाद भेजा गया था। राज्य सरकार का यह विशेष विमान रेमडेसिविर इंजेक्शन की खेप लेकर देर रात तक उत्तराखंड पहुंची।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अहमदाबाद से इस खेप के आ जाने के बाद कोविड 19 संक्रमण के बाद इलाज में इस्तेमाल किए जाने वाले इस इंजेक्शन का पर्याप्त कोटा प्रदेश के पास हो जाएगा। मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को सभी जिलों को पर्याप्त मात्रा में इंजेक्शन भेजने का भी आदेश दिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण से जूझ रहे किसी भी प्रदेशवासी को रेमडेसिविर इंजेक्शन की कमी ना हो। जानकारी के मुताबिक उत्तराखंड में लगभग 11 हजार रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति हो गई है। बीते शनिवार को भी उत्तराखंड में 3500 रेमडेसिविर इंजेक्शन की आपूर्ति हुई थी। अगले 24 घंटों में उत्तराखंड को 2000 रेमडेसिविर इंजेक्शन की और आपूर्ति हो जाएगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *