Nirbhik Nazar

राज्य और जिला कंट्रोल रूम में बैठेंगे आयुष होम्योपैथिक डॉक्टर छुट्टी हुई रद्द – आयुष मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत

देहरादून: आयुष मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने कहा कि कोविड महामारी से बचाव व रोकथाम के लिए आयुष व होम्योपैथिक डॉक्टरों को राज्य व जिला कंट्रोल रूम में बैठ कर सेवाएं देंगे। संक्रमण से बचाने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने को सरकार की ओर से 24 घंटे लोगों को आयुष किट उपलब्ध कराई जाएगी। इसके लिए आयुष विभाग को 5.85 करोड़ की धनराशि जारी की गई है।बुधवार को विधानसभा स्थित कार्यालय कक्ष में आयुष मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत ने आयुर्वेद, होम्योपैथिक एवं यूनानी चिकित्सा सेवाओं के अधिकारियों के साथ कोविड को लेकर बैठक ली। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक जनपद में लोगों की कोविड से संबंधित निशुल्क सहायता देने, आयुष किट देने और काउंसिलिंग करने के लिए संयुक्त रूप से आयुष हेल्प डेस्क स्थापित करने के निर्देश दिए, ताकि प्रदेश के विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में मानक के अनुरूप आर्युवेदिक, होम्योपैथिक चिकित्सक उपलब्ध हो सकें।

इसके लिए तत्काल संविदा के माध्यम से चिकित्सकों की भर्ती कराने से संबंधित प्रस्ताव शासन को भेजने के निर्देश दिए। हर्रावाला में आयुर्वेद विश्वविद्यालय परिसर में स्थित राजकीय आर्युेवेदिक मेडिकल कालेज में कोविड के लिए 60 बेड बनाए जाएंगे, जिसमें 20 आक्सीजन बेड होंगे। बैठक में सचिव आयुष एवं आयुष शिक्षा डी.सेंथिल पांडियन, निदेशक होम्योपैथिक सेवाएं डॉ.एबी भट्ट, निदेशक आयुर्वेद डॉ.एमपी सिंह, कुलसचिव राजकीय आयुर्वेद विश्वविद्यालय उत्तम कुमार शर्मा आदि मौजूद थे। आयुष मंत्री ने कहा कि इस समय कोरोना जंग में सभी को एकजुटता से काम करना है। लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए आयुष और होम्योपैथिक विभाग में डॉक्टरों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द की गई है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *