Nirbhik Nazar

डोईवाला, हबर्टपुर, विकासनगर और मसूरी में कोविड कर्फ्यू के साथ, देहरादून DM ने दुकानें खोलने का समय घटाया

देहरादून: कोविड कर्फ्यू में पूर्व में शाम चार बजे तक आवश्यक सेवाओं की दुकानें खुलने का आदेश जारी किया गया था। इसकी वजह से सड़कों पर काफी आवाजाही हो रही है। ऐसे में इसमें दो घंटे की काटौती की गई है। डीएम ने बताया कि आवश्यक सेवाओं की दुकानें अब दोपहर दो बजे तक खुलेंगी। इसमें फल, सब्जी, डेयरी, मीट-मछली, राशन, पशुचारा, अंडे की दुकान शामिल है। डीएम कहा कि कोविड की दूसरी लहर को नियंत्रित करने को लगाए गए कर्फ्यू में इस बार आवाजाही ज्यादा है। डीएम ने कहा कि बीते साल लगे कर्फ्यू की तरह लोग सजगता दिखाएंगे तो इस पर प्रभावी नियंत्रण होगा। कहा कि लोगों को सजग होने की ज्यादा जरूरत है। कोई बिना जरूरी काम के बाहर निकलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। युवा और बुजुर्ग सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। युवा बाहर निकल रहे हैं तो बुजुर्ग उन्हें रोके और बुजुर्ग बाहर निकल रहे हैं तो युवा उन्हें रोकें।

डोईवाला, हबर्टपुर, विकासनगर और मसूरी नगर पालिका में कोविड कर्फ्यू
देहरादून और ऋषिकेश के शहरी इलाके के बाद अब जिले में डोईवाला, हबर्टपुर, विकासनगर और मसूरी नगर पालिका क्षेत्र में कोविड कर्फ्यू लगा दिया गया है। इन इलाकों में कर्फ्यू का आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जिले में देहरादून नगर क्षेत्र और ऋषिकेश नगर पालिका क्षेत्र में बीते सोमवार शाम सात बजे आने वाले सोमवार सुबह पांच बजे तक कोविड कर्फ्यू लगाया गया है। इन क्षेत्रों के साथ ही जिले के अन्य नगर निकायों में अब तेजी से कोरोना मरीज मिल रहे हैं। इसे देखते हुए जिलाधिकारी डा. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने नगर पालिका डोईवाला, हबर्टपुर, विकासनगर और मसूरी क्षेत्र में भी कोविड कर्फ्यू लगा दिया है। डीएम ने बताया कि इन नगर निकायों में देहरादून और ऋषिकेश नगर क्षेत्र की तरह आने वाले सोमवार सुबह पांच बजे तक कोविड कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्रों में आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। उल्लंघन करने पर महामारी अधिनिमय के तहत कार्रवाई होगी।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *