Nirbhik Nazar

उत्तराखंड टूरिज्म को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए सरकार से बात कर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे – पर्यटन मंत्री

देहरादून: बीते वर्ष लंबे चले लॉकडाउन और इस साल कोविड के बढ़ते मामलों के बीच सभी सेक्टरों समेत उत्तराखंड में टूरिज्म भी प्रभावित हुआ है। कोरोना काल में टूरिज्म को बढ़ावा देने व्यापारियों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाने के उदे्दश्य से टूरिज्म मिनिस्टर सतपाल महाराज ने टूरिज्म उद्योग से जुड़े व्यापारियों से उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद देहरादून ऑफिस में वर्चुअल बैठक की। बैठक में टूरिज्म मिनिस्टर सतपाल महाराज ने व्यापारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि कोरोना के चलते टूरिज्म को हो रहे नुकसान को रोकने के लिए सरकार प्रयासरत है। महाराज ने कहा कि सीएम तीरथ सिंह रावत के नेतृत्व में हम सब मिलकर कोरोना के विरुद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं। जल्द ही इस लड़ाई के सकारात्मक रिजल्ट सामने आएंगे। कोरोना की इस विकट चुनौती को अवसर में बदलकर हम टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

टूरिज्म से जुड़े व्यापारियों ने कहा कि टूरिज्म गतिविधियों पर ब्रेक लगने से टूरिज्म को बड़ा नुकसान हुआ है। मुश्किल के इस समय में सरकार की ओर से आर्थिक मदद की जानी चाहिए। जिस पर टूरिज्म मिनिस्टर ने कहा कि इस संबंध में सरकार से बात कर सकारात्मक निर्णय लिए जाएंगे। वहीं पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा कि टूरिज्म से जुड़े व्यापारियों की हर संभव मदद करने के लिए सरकार और शासन से बात की जाएगी। टूरिज्म से जुड़े व्यवसायियों के सुझावों से उत्तराखंड टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए काम किया जाएगा।

बैठक में पर्यटन अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी युगल किशोर पंत, अपर निदेशक विवेक चैहान और वर्चुअल रूप से अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी कर्नल अश्रि्वन पुंडीर एडवेंचर विंग, पर्यटन उपनिदेशक योगेन्द्र कुमार गंगवार, होटल एसोसिएशन के प्रतिनिधि, टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि, एडवेंचर टूर ऑपरेटर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधि समेत प्रदेश के विभिन्न जिला पर्यटन अधिकारी शामिल हुए। इनके अलावा उत्तराखंड के अन्य व्यवसायियों द्वारा भी सुझाव दिये गये, सुझावों पर अमल करते हुए निर्देशित किया गया कि लिखित रूप से भी विभाग को सुझाव भेंजे जाएं, ताकि शासन स्तर पर सुझावों को अमल पर लाया जा सके।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *