Nirbhik Nazar

उर्वशी रौतेला ने उत्तराखंड में डोनेट की 27 ऑक्सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स

देहरादून: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कोरोना वायरस से जारी जंग में कोविड-19 से पीड़ित मरीजों की सहायता के लिए आगे आई है। एक्ट्रेस ने अपने राज्य उत्तराखंड में पीड़ित लोगों के लिए फ्री में ऑक्‍सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स मुहैया करवाई है। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से की है। उर्वशी रौतेला की पोस्ट में दो फोटो शेयर किया है , जिसमें आप देख सकते हैं कि वह खुद लोगों के बीच जाकर ऑक्‍सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स बांटते हुए दिख रही हैं। हालांकि वह सरकार द्वारा जारी सभी गाइडलाइन्स को फ़ॉलो किया है। वह मास्क पहने हुए दिख रही हैं।

इस जानकारी को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ”  उर्वशी रौतेला फाउंडेशन ने उत्तराखंड में 27 ऑक्सीजन कन्‍सन्‍ट्रेटर्स डोनेट किया है।” गौरतलब है कि उर्वशी से पहले बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी, अजय देवगन, अक्षय कुमार, आयुष्मान खुराना, सलमान खान, ट्वीकंल खन्ना, ताहिर कश्यप, किरण खेर इत्यादि सितारे कोरोना से जारी जंग में मदद कर रहे हैं। अब इस लिस्ट में उर्वशी का भी नाम शामिल हो गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *