Nirbhik Nazar

पांच राज्यों में किसकी बनेगी सरकार? एक्जिट पोल के मुताबिक ममता का क़िला बरकरार

नई दिल्ली: चैनलों व एजेंसियों द्वारा बृहस्पतिवार को जारी किए गए एक्जिट पोल के नतीजों में पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर का पूर्वानुमान जताया गया है जबकि केरल में सत्तारूढ़ वाम मोर्चे और असम में भाजपा के फिर से सत्ता में लौटने का अनुमान व्यक्त किया गया है। एक्जिट पोल के अनुमानों के मुताबिक, तमिलनाडु में ऑल इंडिया अन्नाद्रमुक मुनेत्र कषगम (अन्नाद्रमुक) सत्ता से बाहर जा सकती है और एक दशक के बाद द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) सत्ता में वापसी कर सकती है। कुछ चुनावी सर्वेक्षणों के मुताबिक पुडुचेरी में कांग्रेस के हाथ से सत्ता से जा सकती है।
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के तहत आठवें और आखिरी चरण का मतदान संपन्न होने के साथ ही चैनलों और एजेंसियों के एक्जिट पोल सामने आने लगे। राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखाई दे रही है।

ये हैं तमाम एजंसियों द्वारा किए गए एग्जिट पोल 

– रिपब्लिक-सीएनएक्स के सर्वेक्षण में भाजपा को तृणमूल कांग्रेस पर थोड़ी बढ़त दिखायी गई है. उसके मुताबिक राज्य की 294 सदस्यीय विधानसभा में भाजपा को 138 से 148 सीटें मिल सकती है जबकि तृणमूल कांग्रेस 128 से 138 सीटों के बीच सिमट सकती है।
– टाइम्स नाउ-सी वोटर के सर्वेक्षण में तृणमूल कांग्रेस को 162 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है जबकि भाजपा को 115 सीटें मिल सकती हैं।
– इंडिया टुडे-एक्सिस के सर्वेक्षण के मुताबिक 126 सदस्यीय असम विधानसभा में भाजपा 75 से 85 सीटें जीतकर एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकती है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 40 से 50 सीटें मिल सकती हैं।
– टुडेज चाणक्या के सर्वेक्षण के मुताबिक असम में भाजपा को 70 सीटें जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को 56 सीटें मिल सकती हैं।
– केरल में वाम लोकतांत्रिक मोर्चा की सरकार के फिर से सत्ता में लौटने का अनुमान जताया गया है और तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व में विपक्षी गठबंधन सत्ता में वापसी कर सकता है।
– जन की बात ने अपने सर्वेक्षण में पश्चिम बंगाल में भाजपा को 162 से 185 सीटें मिलने का अनुमान जताया है जबकि उसके मुताबिक तृणमूल कांग्रेस 104 से 121 सीटों पर सिमट सकती है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *