Nirbhik Nazar

हाईकोर्ट के हस्तक्षेप के बाद, देहारादून DM ने की ऑक्सीजन एजेंसियों व सप्लायरों के मोबाइल नंबरों की नई सूची जारी

देहरादून: हाईकोर्ट के आदेश पर जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ऑक्सीजन एजेंसियों व सप्लायरों के मोबाइल नंबरों की नई सूची जारी की है। कुछ दिन पूर्व उन्होंने सूची जारी की थी। इसके ज्यादातर नंबरों पर संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिलाधिकारी ने बताया कि नई सूची में अतिरिक्त नंबर भी दिए गए हैं।

हाईकोर्ट ने कही थी ये बात
दो दिन पहले नैनीताल हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया है। हाईकोर्ट ने जिलाधिकारी देहरादून की ओर से ऑक्सीजन सप्लायरों के गलत नम्बर जारी किए जाने और उत्तराखंड पोर्टल पर अस्पतालों की रियल टाइम जानकारी उपलब्ध नहीं कराए जाने के खिलाफ दायर जनहित याचिका पर सुनवाई की थी जिसके बाद कोर्ट ने जिलाधिकारी को निर्देशित किया था कि जनमानस की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए ऑक्सीजन सप्लायरों के सही नम्बर उपलब्ध कराएं। मुख्य न्यायाधीश आरएस चौहान और आलोक वर्मा की खंडपीठ ने सुनवाई के दौरान आदेश दिए थे कि दवाओं की कालाबाजारी रोकने के लिए क्यूआर कोड दर्ज किया जाए, जिससे इसकी मॉनिटरिंग भी आसानी से हो सके। इस मामले की अगली सुनवाई 10 मई को होगी।

यहां करें फोन
अंबिका गैस, कांवली रोड- 9219504642, 8979812049, 9412413302, 9634710430
राजीव गैस, सुभाष रोड- 9719108235, 8755955165, 9458978863, 9758896792
मॉर्डन गैस, प्रिंस चौक- 9557138967, 9897509819, 9837804997, 9927175137
गुप्ता गैस, निरंजनपुर, सेलाकुई- 9897407626, 9411189689, 941079224, 9411751859
भारत ऑक्सीजन, लक्खीबाग, सेलाकुई- 9412075594, 0135-2628970, 9412939609, 9411139937
कोहली एयर प्रोडक्ट, लालतप्पड- 9719666997, 9837094267, 9412347246, 9758983158
विजय कोहली, ऋषिकेश- 9837094267,9719666997, 9719012955, 9410547955
डीएस नेगी, ऋषिकेश- 7895182977,8630734434, 8006749486, 9411192323
डीएम गैस, ऋषिकेश- 9897182424,9760068666, 9412953462, 9412153980
बालाजी गैस, ऋषिकेश- 9897276229,7060483045, 9719425768, 9411730021

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *