Nirbhik Nazar

उत्तराखंड मे 1 दिन मे कोरोना के 6251 नए मरीज, 85 संक्रमित लोगों की मौत, पिछले सारे रिकार्ड टूटे

देहरादून: उत्तराखंड में गुरुवार को कोरोना के नए मरीजों का रिकॉर्ड आंकड़ा 6251 पर पहुंच गया है। गुरुवार को सबसे अधिक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए। 85 संक्रमित लोगों की मौत भी हुई। संक्रमण दर तेजी से पहुंचते हुए 4.66 प्रतिशत पर पहुंच गई। रिकवरी दर का आंकड़ा भी तेजी से कम होते हुए 68.82 प्रतिशत पर पहुंच गया है।


हेल्थ विभाग के बुलेटिन के अनुसार 198 केस अल्मोड़ा, 107 बागेश्वर, 125 चमोली, 157 चंपावत, 2207 देहरादून, 1163 हरिद्वार, 673 नैनीताल, 253 पौड़ी, 33 पिथौरागढ़, 150 रुद्रप्रयाग, 163 टिहरी, 827 यूएसगनर, 195 केस उत्तरकाशी में पाए गए। कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या 219 पहुंच गई है। कुल कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 174867 पहुंच गया है। जबकि 120350 मरीज ठीक भी हो गए। 39852 सैंपल जांच को भेजे गए। अभी भी 31386 मरीजों के सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार है। कुल मौत का आंकड़ा 2502 पहुंच गया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *