Nirbhik Nazar

काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक ने नींबू की चाय पीकर हरा दिया कोरोना को

हल्द्वानी: कोरोना महामारी से संक्रमित हुए स्टेशन अधीक्षक ने नींबू की चाय और मजबूत इच्छा शक्ति के बल पर कोरोना को हरा दिया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि खुद को बीमार नहीं स्वीकार करना है। अपने भीतर एक सकारात्मकता बनाए रखनी है।
काठगोदाम रेलवे स्टेशन अधीक्षक चयन के छोटे भाई कोरोना संक्रमित हो गए थे। पहले बरेली व बाद में अपोलो अस्पताल दिल्ली में देखरेख करते हुए उन्होंने छोटे भाई का हौंसला बढ़ाने का प्रयास किया। इसी बीच भाई की मृत्यु हो गई। बाद में खुद का टेस्ट कराया तो संक्रमित पाए गए। लेकिन खुद को बीमार महसूस नहीं होने दिया। आत्मबल का परिचय देते हुए नींबू की चाय दिन में चार से पांच बार पीनी शुरू कर दी। पौष्टिक भोजन, रेलवे अस्पताल में चिकित्सक की सलाह के बाद भी बुखार में कमी नहीं आई। पैरासीटामाल की गोलियां खाकर होम आइसोलेशन में रहे। 15 दिन बाद जब 10 नवंबर को फिर से टेस्ट कराया तो रिपोर्ट निगेटिव आ गई।


हल्का व्यायाम व पौष्टिक भोजन
कोरोना संक्रमण के दौरान स्टेशन अधीक्षक हल्का व्यायाम व पौष्टिक भोजन को आवश्यक मानते हैं। कहा कि संक्रमित हो रहे लोग घर में भी फेस मास्क आवश्यक रूप से पहनें। सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पूर्ण पालन जरूरी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *