Nirbhik Nazar

मास्क न पहनने पर जुर्माना हुआ 1000, उत्तराखंड सरकार ने घटाए रैपिड एंटीजन टेस्ट के रेट

देहरादून: उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रशासन द्वारा सख्त गाइडलाइन जारी कर दी गई है। इस बीच मास्क पहनने वालों के लिए एक बड़ी खबर है। अब आपने मास्क नहीं पहना तो आप पर एक हजार तक का जुर्माना लग सकता है। जी हां शासन द्वारा नहीं अधिसूचना जारी की गई है। इसके तहत मास्क ना पहनने पर पहली बार 500 जुर्माना लगेगा। दूसरी बार भी अगर आप मास्क न पहने हुए दिखाई दिए तो 700 जुर्माना लगेगा। तीसरी बार भी इस नियम का उल्लंघन करने पर 1000 जुर्माना लगेगा। इसके अलावा अगर आप अपने मास्क को कहीं फेंकते हैं और पुलिस की नजर में आए तो आप पर 500 जुर्माना लगेगा। पुलिस जब जुर्माना लगाएगी तो 4 मास्क निशुल्क मास्क करना पहनने वाले व्यक्तियों को दिए जाएंगे। इस वक्त उत्तराखंड में कोरोनावायरस संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। हर दिन हजारों लोग संक्रमित हो रहे हैं। ऐसे में हमारी आप से अपील है कि नियमों का पालन करें और मास्क अवश्य पहने।

वहीं उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रदेश सरकार ने रैपिड एंटीजन टेस्ट का शुल्क कम कर दिया है। अब मात्र 300 रुपये में लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट करा सकेंगे।जीवनरक्षक दवाओं और ऑक्सीजन आदि की कालाबाजारी रोकने के लिए एसटीएफ ने भी तैयारियां की हैं। शिकायतों के बाद एसटीएफ ने एक और नंबर जारी किया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि मुख्यालय ने 9411112780 व्हाट्एस नंबर जारी किया था। वर्तमान में महामारी के मामलों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में जीवनरक्षक दवाओं और ऑक्सीजन की मांग बढ़ रही है। शिकायतें हैं कि इनकी कालाबाजारी हो रही है। लिहाजा एक और मोबाइल नंबर 9412029536 जारी किया है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *