देहरादून: रेलवे ने पर्याप्त यात्री संख्या न होने के कारण कई ट्रेनों को निरस्त कर दिया है। पूर्वोत्तर रेलवे इज्जतनगर मंडल विज्ञप्ति के अनुसार लखनऊ जंक्शन-काठगोदाम विशेष गाड़ी (05043) 30 अप्रैल से और काठगोदाम-लखनऊ जंक्शन विशेष गाड़ी(05044) एक मई से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।

देहरादून-काठगोदाम विशेष गाड़ी(02091) 30 अप्रैल और काठागोदाम-देहरादून विशेष गाड़ी (02092) 30 अप्रैल से निरस्त रहेगी। लालकुआं से चलने वाली लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनस को निरस्त किया गया है। लालकुआं-आनंद विहार टर्मिनस विशेष गाड़ी (05059) 30 अप्रैल और आनंद विहार टर्मिनस-लालकुआं विशेष गाड़ी (05060) 30 अप्रैल से अगली सूचना तक निरस्त रहेगी।
काठगोदाम-मुरादाबाद विशेष गाड़ी (05331) 30 अप्रैल और मुरादाबाद-काठगोदाम विशेष गाड़ी (05332) 30 अप्रैल से निरस्त रहेगी। रामनगर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी (05333) और मुरादाबाद-रामनगर विशेष गाड़ी((05334) 30 अप्रैल से निरस्त रहेगी। मुरादाबाद-काशीपुर विशेष गाड़ी (05353) 30 अप्रैल और काशीपुर-मुरादाबाद विशेष गाड़ी (05354) 30 अप्रैल से निरस्त रहेगी। पीलीभीत-टनकपुर विशेष गाड़ी (05341) 30 अप्रैल और टनकपुर-पीलीभीत विशेष गाड़ी (05342) 30 अप्रैल से तक निरस्त रहेगी।