नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को कथित तौर पर नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली एक फार्मास्युटिकल फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर उत्तराखंड के कोटद्वार से पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से 196 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ये आरोपी पहले ही 2,000 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच चुके हैं। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एस.एन. श्रीवास्तव ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है।
Crime Branch conducted raids in Haridwar, Roorkee & Kotdwar (Uttarakhand) & busted an illegal factory being used for manufacturing fake Remdesivir injections. 5 people, incl the kingpin, arrested. They used to sell the injections at Rs 25,000 per piece. Raids on: Delhi Police
— ANI (@ANI) April 30, 2021
कमिश्नर ने ट्वीट कर बताया, “दिल्ली पुलिस ने उपयोगी सूचनाओं पर काम करते हुए एक लंबी जांच के बाद 5 लोगों को गिरफ्तार करते हुए उत्तराखंड के कोटद्वार में भारी तादाद में नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बनाने वाली एक ‘फार्मास्युटिकल’ फैक्ट्री का पता लगाया है। आरोपी इन नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन (COVIPRI) को 25000 रुपये में बेचते थे।
कमिश्नर ने बताया, “सभी 196 बेचने के लिए तैयार नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन जब्त कर लिए गए हैं। इसके साथ ही फैक्ट्री से पैकिंग मशीन और रेमडेसिविर इंजेक्शन की 3000 खाली शीशियां बरामद की गई हैं। पुलिस की पूछताछ में अभियुक्तों ने यह भी खुलासा किया है कि अब तक 2,000 नकली रेमडेसिविर इंजेक्शन बेच चुके हैं।”

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के तेजी से बढ़ते मामलों के कारण एंटीवायरल रेमडेसिविर इंजेक्शन की मांग बढ़ गई है।