Nirbhik Nazar

मध्यप्रदेश मे हरिद्वार कुंभ से लौटे 83 श्रद्धालुओं में से 60 लोग कोरोना संक्रमित, 22 लोग बिना जांच के गायब

भोपाल: मध्य प्रदेश में कोरोना का कहर सिर चढ़कर बोल रहा है। शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 12400 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाए गए लोगों की कुल संख्या 5,63,327 पर पहुंच गयी है । इसी बीच हरिद्वार से कुंभ स्नान से करके लौटे 83 श्रद्धालुओं में से 60 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें से 22 के बारे में प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है। एक साथ 60 लोगों के कोरोना संक्रमित होने की खबर ने स्थानीय सरकार के साथ-साथ उन सभी राज्यों को भी चिंता में डाल दिया है, जहां के श्रद्धालुओं ने कुंभ में हिस्सा लिया है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश में पहले से ही कोरोना ने कहर बरपाया हुआ है। प्रशासन के अनुसार, यह मामला विदिशा जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर स्थित ग्यारसपुर का है। 83 तीर्थयात्री तीन अलग-अलग बसों में 11 से 15 अप्रैल के बीच हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। वापसी पर जब इनका टेस्ट कराया गया, तो 60 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। 83 में से 22 के बारे में प्रशासन को कोई जानकारी नहीं है। अधिकारी उनका पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।


एक अधिकारी ने बताया कि सभी तीर्थयात्री पहले ग्यारसपुर से जिला मुख्यालय कार से पहुंचे, फिर बस से हरिद्वार के लिए रवाना हुए। तीर्थयात्री जब 25 अप्रैल को ग्यारसपुर लौटे तो उनके बारे में जानकारी जुटाकर उनका टेस्ट कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, हरिद्वार 83 श्रद्धालु गए थे, जिसमें से केवल 61 की ही जानकारी मिल पाई है, 22 का अब तक पता नहीं चला है और हम उनका पता लगाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। जिन 61 का पता चला, उसमें से 60 कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। लौटे 83 श्रद्धालुओं में से 60 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जबकि इनमें से 22 के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। राज्य के विदिशा जिले के ग्यारसपुर में एक साथ इतने लोग पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है।


एक अधिकारी ने कहा – कुंभ से आने वालों पर नजर रखी जा रही है। क्योंकि आशंका है कि यदि उन्हें समय पर अलग-थलग नहीं किया गया, तो वे सुपर स्प्रेडर बन जाएंगे और कई लोगों को संक्रमित कर देंगे। हरिद्वार कुंभ के दौरान ही कई लोग कोरोना संक्रमित हो गए थे। इस दौरान कई साधु-संतों की मौत भी हुई थी। जानकारों का मानना है कि जैसे-जैसे श्रद्धालु कुंभ से लौटकर अपने-अपने घर पहुंचेंगे, वैसे-वैसे कोरोना संक्रमण का खतरा और बढ़ता जाएगा। इसलिए हर राज्य सरकार अलर्ट हो गई है और हरिद्वार से आने वालों का टेस्ट किया जा रहा है।
आपको बता दें मध्यप्रदेश में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से प्रदेश में 97 और व्यक्तियों की मौत हुई है जिसके बाद प्रदेश में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या अब तक 5,616 हो गयी है।

nirbhiknazar
Author: nirbhiknazar

Live Cricket Score
Astro
000000

Live News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *